Friday, April 19, 2024
featured

रणवीर सिंह ने खुलेआम किया था स्वीकार- 12 की उम्र में खोई थी वर्जिनिटी

SI News Today

6 जुलाई 2017 को रणवीर सिंह अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। बॉलीवुड में सुपरस्टार के तौर पर अपनी इमेज बनाने के लिए उनकी फिल्मी दुनिया की राह कभी आसान नहीं थी। उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ा। लेकिन आज वो एक सफल एक्टर हैं। वे अपने बोल्ड स्टेटमेंट्स के लिए जाने जाते हैं। उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं उनके दिए बोल्ड स्टेटमेंट के बारे में, जो काफी सुर्खियों में रहे। भारत में टैबू माने जाने वाले विषय सेक्स पर सिंह ने कई बार अपनी बेबाक राय पेश की है। 2014 में अंग्रेजी वेबसाइट डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था कि जब मैं 12 साल का था तभी अपनी वर्जिनिटी खो दी थी। इसके बाद इसी साल उन्होंने एक अन्य इंटरव्यू में कहा था कि मुझे लड़कियां अप्रोच करती हैं। मुझे सेक्स सिंबल होना पसंद है। अपने इसी बयान को रणवीर साल 2016 में भी दोहरा चुके हैं।

इसके अलावा साल 2014 में ही अंग्रेजी वेबसाइट डीएनए को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था वो हर समय अपनी जेब में कंडोम रखते हैं। एक्टर ने इस बात से सभी को हैरान कर दिया था कि पुरुषों ने भी उनका पीछा किया है और लड़के उन्हें सबसे ज्यादा शर्मनाक मैसेज भेजा करते हैं। बर्थडे गिफ्ट के बारे में पूछे जाने पर बाजीराव मस्तानी स्टार ने कहा था कि मुझे विंटेज गाड़ियां पसंद हैं। लेकिन बर्थडे सेक्स का मुकाबला कोई गिफ्ट नहीं कर सकता। इसके बाद कास्टिंग काउच के मुद्दे पर एक्टर ने बताया कि उन्हें एक डायरेक्टर ने ऑफर दिया था जिसे उन्होंने मना कर दिया था।

2013 में करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में रणवीर सिंह ने वन नाइट स्टैंड की बात को स्वीकार किया था। उन्होंने बताया था कि वो कई बार वन नाइट स्टैंड कर चुके हैं। उनके मुताबिक बचपन में वो काफी मोटे थे जबकि अब सेक्सी हो गए हैं। आमिर की पीके के पोस्टर उन्होंने कहा था कि आमिर पूरे न्यूड नहीं हुए जबकि मैं ऐसा कर सकता हूं। उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि मुझे ट्रांजिस्टर हटाने में भी परेशानी नहीं होती, मैं अपनी स्किन में बहुत कंफर्टेबल हूं। एक इंटरव्यू के दौरान बेफिक्रे स्टार ने कहा था कि मुझे ऑन स्क्रीन न्यूड होने में कोई दिक्कत नहीं है।

सेक्स जैसे सब्जेक्ट पर खुलकर अपनी बात रखने वाले रणवीर सिंह ने कहा था कि सेक्स एranveerक बेहद खूबसूरत और नेचुरल प्रोसेस है। सेक्स का मतलब बुरी या अच्छी चीज से बिल्कुल नहीं है। इसलिए इसे लेकर परेशान होने की कोई वजह नहीं है। एक्टर के अनुसार उन्हें इस सब्जेक्ट पर बात करने में कोई झिझक नहीं होती है। उन्होंने कहा था कि मैं अपनी सेक्सुअलिटी को लेकर कंफर्टेबल हूं और मुझे इसपर बात करने में कोई झिझक नहीं होती है।

SI News Today

Leave a Reply