Thursday, April 25, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

शादी के बाद दूल्हे के पास आई 1 कॉल, अगले ही दिन उजड़ गई दुनिया

SI News Today

यूपी के बहराइच में निकाह के दिन आई एक कॉल के बाद घर से बाहर गए दूल्हे का शव गुरुवार सुबह रेलवे पटरी पर नग्न अवस्था में पड़ा मिला। शरीर पर चोटों के निशान हैं। प्राइवेट पार्ट भी कटा हुआ है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। दुल्हन शॉक में है। लोगों को कहना है कि शादी के एक दिन में ही उसकी दुनिया उजड़ गई। हाथ में मेंहदी लगे होने से हुई पहचान…

– बहराइच में दरगाह शरीफ थाना क्षेत्र के रहने वाले शेर अली के बेटे नूर अहमद (20) का निकाह पास के गांव के मंगरे की बेटी सोनी के साथ बुधवार को हुआ।

– उसी दिन शाम को नूर के मोबाइल पर किसी का कॉल आया। इस पर वो जरूरी काम बताकर घर से निकल गया। जब वो देर रात तक वापस नहीं लौटा, तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।

– गुरुवार सुबह गोंडा-मैलानी रेलवे लाइन के पास एक युवक का शव पड़े होने की सूचना मिली। साथ ही ये भी पता चला कि उसके हाथ-पैर में मेहंदी लगी है।

– मौके पर पहुंचने पर परिजनों में कोहराम मच गया।

शॉक में है दुल्हन
– जिस घर में लोग दुल्हन को बिदा कराकर लाए थे, अब वहां जनाजे को रुखसत करने की तैयारी है।

– नूर की मां ही नहीं सभी बहनों के आंसू रुकने का नाम नही ले रहे हैं। पूरे गांव में सन्नाटा पसरा है।

दुल्हन पूरी तरह से शॉक में है।
– बरात में गए आसपास के लोगों का कहना है, दुल्हन की तो पूरी दुनिया ही उजड़ गई है।

क्या कहती है पुलिस ?
– पुलिस क्षेत्राधिकारी विजय शंकर मिश्रा के मुताबिक, नूर अहमद का शव रेलवे ट्रैक पर बरामद हुआ है। उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामला हत्या का लग रहा है। दुल्हन से भी बात की जा रही है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply