Friday, March 29, 2024
featured

हैप्पी बर्थडे रणवीर सिंह: कभी थिएटर में कलाकारों को सर्व करते थे चाय

SI News Today

नए दौर में बॉलीवुड के सभी अभिनेताओं में रणवीर सिंह सबसे तेज उभरता हुआ नाम है। 6 जुलाई 1985 को मुंबई में जन्में रणवीर सिंह आज पूरे 32 साल के हो गए। आज से करीब सात साल पहले 25 साल की उम्र में अपना फिल्मी सफर शुरू करने वाले रणवीर की गिनती आज बॉलीवुड के सबसे कामयाब अभिनेताओं में होती है। रणवीर को बॉलीवुड में एंट्री के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा था। इन्हें लंबे समय तक ब्रेक के लिए इंतजार करना पड़ा था। एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि वे अमेरिका मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने गए थे। वे एक कंटेंट राइटर बनना चाहते थे, लेकिन उन्होंने अपनी पहली क्लास में दीवार फिल्म के डायलॉग बोले थे, जिस पर उनकी काफी तारीफ हुई थी।

तालियां सुनने का चस्का रणवीर को ऐसा लगा कि उन्होंने हीरो बनने की ठान ली। लेकिन सफर इतना आसान नहीं था यूएस से लौटने के बाद उन्होंने करीब 3 साल तक संघर्ष किया। इस दौरान उन्होंने एक विज्ञापन एजेंसी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया। रणवीर बताते हैं कि बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर वे एक्टर के साथ काम नहीं कर पाते थे। लेकिन उन्हें करनी थी एक्टिंग। इसके लिए उन्होंने थिएटर ज्वाइन किया, लेकिन उन्हें वहां भी बैक स्टेज का काम सौंपा गया। थियेटर में भी वो मंच पर नहीं जा सके। बैक स्टेज रणवीर ने कई तरह के छोटे मोटे काम किए। इस दौरान उन्हें चाय पकड़ाना, सीट लगाना और रिहर्सल करवाने काम करने पड़े।

थिएटर के साथ ही उनकी एक प्रोड्यूसर से दूसरे प्रोड्यूसर काम की तलाश भी जारी थी। उनकी यह तलाश कामयाब रही, आदित्य चोपड़ा ने उन्हें बॉलीवुड में ब्रेक दिया। साल 2010 में आई बैंड बाजा बारात में उनके काम को सराहा गया। इसके बाद उन्होंने कई सुपरहिट मूवीज की हैं।

SI News Today

Leave a Reply