Saturday, April 20, 2024
featured

IAS बनना चाहती थीं यामी गौतम

SI News Today

बॉलीवुड की टीवी एक्ट्रेस यामी गौतम ने अपने करियर की शुरूआत टीवी की दुनिया से की थी। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘चांद के पार चलो’ धारावहिक से की। इसके बाद वह कलर्स चैनल पर आने वाले ‘ये प्यार न होगा कम’ से फेमस हुईं। यामी का डेली रुटीन काफी बिजी होता है। यामी को सुबह उठना पसंद हैं, वह लेट नहीं उठतीं। कभी कभी वह खुद अपना ब्रेकफेस्ट बनाती हैं, वह उत्तपम बहुत अच्छे से बनाती हैं। वह सुबह की शुरुआत हेल्दी ब्रेकफास्ट से करती हैं। यामी ब्रेकफस्ट में जूस लेना कभी नहीं भूलतीं। इसके बाद यामी अपने दिनचर्य के हिसाब से रेडी होती हैं।

यामी के बाल बहुत खूबसूरत हैं इसका राज खोलते हुए वह बताती हैं कि वह अपने बालों को अच्छी तरह से चंपी करती हैं। वह ब्लोड्रयर और अननेचुरल प्रोडक्ट्स का कम इस्तेमाल करती हैं। काले घने लंबे बालों के लिए वह घर पर ही बालों को कंडिशन करना चाहिए। इस दौरान वह हमेशा खुश रहने की सलाह भी देती हैं। यामी को जंक फूड खाना बिलकुल भी पसंद नहीं है वह अपने लंच में भी सिर्फ हेल्थी मील खाना पसंद करती हैं। वह स्वस्थ रहने के साथ तरोताजा रहने के लिए ग्रीन टी पीती हैं। वहीं वह दिन के टाइम पर ड्रायफ्रट और फ्रूट्स खाती हैं। वहीं डिनर में वह फिश और दाल लेती हैं, वह हरी सब्जियां भी खूब खाती हैं।

यामी अपनी रियल लाइफ में बहुत एडवेंचरस भी हैं। उन्हें पानी बहुत पसंद हैं, वह पानी में खूब मस्ती करती हैं।  यामी को पहले अंदाजा नहीं था कि वह भविष्य में एक्टिंग को अपना करियर बनाएंगी। पहले वह एक आई ए एस अधिकारी बनना चाहती थीं। यामी पढ़ाई में बहुत अच्छी रही हैं। इसके चलते उनके टीचर्स और पेरेंट्स उन्हें आईएएस बनाना चाहते थे। वह खुद भी यही चाहती थीं। यामी मूल रूप से हिमाचल प्रदेश से हैं। जल्द ही यामी सीरियल की दुनिया से बाहर निकल कर वह बॉलीवुड की दुनिया में आ गईं। इस दौरान उन्होंने कन्नड़ भाषा की फिल्म ‘उल्लासा उत्साहा’ में मुख्य किरदार निभाया। उन्होंने एन डी टी वी इमेजिन चैन के वास्तविक कार्यक्रम ‘मीठी छुरी नंबर वन’ में भी काम किया।

2011 में उन्होंने तेलुगु सिनेमा में कदम रखा और रवि बाबू के साथ फिल्म ‘नुव्विला’ में काम किया। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत फिल्म ‘विकी डोनर’ से की। फिल्म में वह एक बंगाली लड़की का किरदार निभाती हई नजर आईं। विकी डोनर एक्शन जैक्सन और बदलापुर जैसी बड़ी पिक्चर्स में यामी अब तक नजर आ चुकी हैं।

SI News Today

Leave a Reply