Friday, March 29, 2024
featuredदेश

पाकिस्तान से भारत लाई गई गीता अचानक हो गई गायब

SI News Today

पाकिस्तान से अपने मुल्क भारत ले आई गई गीता गुरुवार 6 जून की शाम कहीं लापता हो गई। तीन थानों की पुलिस के सर्च ऑपरेशन में कड़ी मशक्कत के बाद गीता को ढूंढ़ा गया। आपको बता दें कि गीता को पाकिस्तान से 26 अक्टूबर 2016 को भारत लाया गया था। वतन लौटने के बाद भी जब गीता के असली परिजनों का पता नहीं चला तो उसे मध्य प्रदेश के इंदौर में एक मूक-बधिर केंद्र में रखा गया था। वहां से गीता कल शाम अचानक गायब हो गई। गीता के गायब होने की खबर से सेंटर के अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। जानकारी मिलते ही जिले की पुलिस भी सकते में आ गई। आनन-फानन में तीन थानों की पुलिस को गीता को ढूंढ़ने के काम में लगाया गया। लगभग 45 मिनट बाद गीता शहर के चंदन नगर थाने के पास पाई गई। गीता के लापता होने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस प्रशासन और मूक बधिर केंद्र वालों ने भी गीता के गायब होने के कारणों पर चुप्पी साध रखी है।

गीता को पाकिस्तान से भारत ले आने में विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने बड़ी भूमिका निभाई थी। सुषमा स्वराज के गीता से लगाव की खबरें आम हैं। बताया जाता है कि विदेश मंत्री जब भी इंदौर जाती हैं तो गीता से जरूर मिलती हैं।

भारत लौटने के बाद सुषमा स्वराज से गले मिलती गीता। फोटो-पीटीआई गलती से सीमा रेखा पार कर पाकिस्तान पहुंची गीता की स्वदेश वापसी पर एक मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उसे आशीर्वाद देते हुए। (26 अक्टूबर 2015) (पीटीआई फोटो)

आपको बता दें कि गीता जब 7-8 साल की थी तब समझौता एक्सप्रेस से लाहौर चली गई थी। पाकिस्तानी रेंजर्स को गीता स्टेशन पर बैठी मिली थी। मूकबधिर होने के चलते वो अपने बारे में कुछ बता नहीं पाई। गीता को पाकिस्तान के ईदी फाउंडेशन ने अपने पास रखा और उसका पालन पोषण किया। 26 अक्टूबर 2016 को भारत और पाकिस्तान सरकार की साझा कोशिशों के बदौलत गीता को भारत वापस लाया जा सका।

SI News Today

Leave a Reply