Friday, March 29, 2024
featured

युवराज सिंह ने एम एस धोनी को बर्थडे पर दिया नया नाम

SI News Today

महेंद्र सिंह धोनी का अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। ऐसे में उनके एकाउंट पर जहां एक ओर फैंस उन्हें बधाइयां दे रहे हैं तो वहीं टीम इंडिया के क्रिटेर्स भी उन्हें बधाई दे रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी के लिए सबसे अच्छी बात ये रही कि उन्हें अपने जन्मदिन पर वेस्टइंडीज पर टीम इंडिया की जीत तोहफे में मिल गई। ये जीत उनके जन्मदिन के खास मौके पर उनके लिए काफी अहमियत रखती है। टीम इंडिया को ये जीत मौजूदा कैप्टन विराट कोहली ने दिलाई है, जिन्होंने 115 गेदों पर 111 रव बनाए। 12 और 2 छक्के लगाए। इस तरह कोहली ने 28वां शतक बनाकर धोनी के जन्मदिन को यादगार बनाया है। सही मायने में कहा जाए तो इस जीत को दिलाकर कोहली ने धोनी को एक बेहतरीन उपहार दिया है। क्योंकि कोहली भी मैदान में धोनी की तरह खेलते नजर आए। माही के जन्मदिन ट्विटर पर सबसे ऊपर ट्रेंड में चल रहा है। जहां लाखों फैंस उन्हें विश कर रहे हैं। हाल ही टीम इंडिया के क्रिकेटर युवराज सिंह ने उन्हें बधाई दी। युवराज ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर कैप्टन कूल के साथ एक फोटो शेयर की, जिस पर उन्होंने उन्हें मिस्टर हेलीकॉप्टर कहा। गौरतलब है कि कैप्टन कूल धोनी हेलीकॉप्टर शॉट लगाने के लिए काफी मशहूर हैं। मैदान में भले ही धोनी खुशमिजाज रहकर कूल कैप्टन बने रहें लेकिन कभी -कभी वे हवा शॉट लगाते हैं। उनके द्वारा लगाए गए शॉट्स में एक है हेलीकॉप्टर शॉट। धोनी की क्रिकेट की दुनिया हेलीकॉप्टर शॉट के लिए फेमस हैं। धोनी एक ऐसे क्रिकेटर हैं जो 162 मीटर से लेकर 120 मीटर लंबे ताबड़तोड़ छक्के मारते हैं। हेलीकॉप्टर शॉट के लिए धोनी काफी मशहूर हैं। धोनी को फेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर ढेरों बधाइयां मिल रही हैं।

SI News Today

Leave a Reply