Friday, March 29, 2024
18+स्पाइसी बाइट्स

ये कॉन्डम बदल देगा ‘सेफ सेक्स’ के प्रति आपका नज़रिया

SI News Today

दुनिया में जितनी तेजी से बाकी चीजें बदल रही हैं। टेक्नॉलॉजी बदल रही है, उतनी तेजी से कुछ चीजें अभी भी नहीं बदल सकी हैं। उनमें से एक है- कॉन्डम! अभी तक लोग ऐसा मानते रहे, लेकिन अब ऐसा नहीं रहेगा। बहुत जल्द ही कॉन्डम्स में भी बड़े बदलाव होने जा रहे हैं और इसकी पहल की है एडल्ट टॉय कम्पनी LELO ने। LELO ने दावा किया है कि इसने कॉन्डम डिजाइन में पहला बड़ा बदलाव किया है। जो 70 सालों में पहली बार है। कम्पनी ने नए प्रोडक्ट LELO HEXTM को लॉन्च किया है।

एक समाचार पत्र की रिपोर्ट के अनुसार इस नए किस्म के कॉन्डम की बनावट बिल्कुल अलग है। क्योंकि इसमें लैटेक्स के चारों तरफ खास षष्टाकार वेब का इस्तेमाल किया गया है। जिसका मतलब है, कि यह आज की तारीख में किसी भी कॉन्डम से बिल्कुल अलग तरह से परफॉर्म करता है। 2011 से इसके विकास में लगे LELO ने आखिरकार कॉन्डम से जुड़ी और जानकारियां जारी की हैं। जिसका मकसद उस नजरिए को बदलना बताया जा रहा है कि दुनिया किस तरह से सेफ सेक्स को देखती है।

LELO HEXTM ने एक्स्ट्रा फ्लेक्सिबिलिटी के लिए इसकी बनावट में बदलाव किया है। जिससे स्किन पर मोल्ड करने के लिए यह एक्स्ट्रा कम्फर्ट दे सके। इसका खास वेब्ड टेक्सचर इसे सरकने से रोकता है। साथ ही पतलापन और सेंसिटिविटी को भी बढ़ाता है। लेकिन इसे फटने से रोकता है। इस नए डिजाइन का एक्टर चार्ली शीन ने स्वागत किया है। उन्हें ब्रैंड की वेबसाइट पर कॉन्डम के इस्तेमाल को बढ़ावा देते हुए देखा जा सकता है। ये कॉन्डम्स LELO की वेबसाइट पर कम कीमत में प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध हैं।

SI News Today

Leave a Reply