Friday, March 29, 2024
featured

विवेक दहिया के साथ शादी की पहली सालगिरह मनाने यूरोप पहुंचीं दिव्यंका त्रिपाठी

SI News Today

टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया के साथ अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए यूरोप रवाना हो चुकी हैं। गुरुवार को दिव्यंका ने फ्लाइट से ली गई एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मैं और मेरा फोन रिलैक्सेशन मोड पर है। इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ मन की शांति लिखा है। दिव्यंका और विवेक पहली बार एक दूसरे से ये है मोहब्बतें के सेट पर ही मिले थे जिसमें दिव्यंका इशिता का लीड रोल निभाती हैं और विवेक सीरियल में इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह का किरदार निभाते हैं।

दिव्यंका और विवेक ने हाल ही में टीवी डांस रिएलिटी शो नच बलिए 8 में हिस्सा लिया था। दोनों शो के विजेता भी रहे थे औऱ इस शो के बाद एक ब्रेक लेने के बारे में सोच रहे थे। शादी की सालगिरह के बहाने दोनों एक दूसरे के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यूरोप जा रहे हैं। यूरोप के लिए फ्लाइट में जाने से पहले इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दिव्यंका ने कहा कि हमारी शादी के पहले साल की सबसे अच्छी यादें नच बलिए 8 के से मिली हैं जहां हमें एक दूसरे के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताने का मौका मिला। इससे हमें एक दूसरे को अच्छे से समझने में काफी मदद मिली। उन्होंने आगे कहा कि वह नच बलिए को न सिर्फ डांस की वजह से याद करती हैं बल्कि उन पलों के लिए भी यह शो उनकी यादों में है जिनमें विवेक उनके साथ हुआ करते थे।

विवेक और दिव्यंका की लव स्टोरी भी काफी दिलचस्प है। दोनों शुरु में अपने प्यार का इजहार करने में काफी संकोच कर रहे थे। इसी बीच उनके कुछ फैंस ने दोनों की कई तस्वीरों को पोस्ट करते हुए दिवेक नाम से एक फेसबुक पेज बना दिया।

दिव्यंका ने खुद इस बात को माना है कि इस पेज को देखने के बाद ही दोनों की एक दूसरे के लिए फीलिंग्स जगने लगी। दोनों को एक करने में उनके एक कॉमन फ्रेंड और उनके को-स्टार पंकज भाटिया ने काफी मदद की। पिछले साल 8 जुलाई को भोपाल में दोनों ने शादी कर ली।

SI News Today

Leave a Reply