Friday, April 19, 2024
featuredस्पेशल स्टोरी

गुरु महोत्सव में महिलाओं ने धोए झारखंड के सीएम रघुबर दास के पैर

SI News Today

झारखंड के मुख्यमंत्री रघुबर दास नए विवाद में पड़ सकते हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है। जिसमें वह महिलाओं से अपने पैर धुलवाते हुए दिखाई दे रहे हैं। यह वीडियो गुरु पूर्णिमा से संबंधित कार्यक्रम का बताया जा रहा है। मुख्यमंत्री रघुबर दास का ये वीडियो 7 जुलाई का है, जब वो जमशेदपुर के बह्म लोक धाम में ‘गुरु महोत्सव’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे दास का लोगों ने जमकर स्वागत किया। यही नहीं उन पर फूल-मालाएं बरसाई गई। वीडियो में रघुबर दास एक बड़ी-सी थाल में पैर रखे हुए दिखाई दे रहे हैं। थाली में गुलाब के फूल की पंखुडियां पड़ी हुई है और महिलाएं उनके पैर को जल से धो रही है। उनका यह वीडियो विपक्ष को विरोध करने का नया मुद्दा उपलब्ध करवा सकता है।

रघुबर दास इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। गुरु पूर्णिमा हिंदू महीने आषाढ़ के पूर्ण चंद्रमा वाले दिन के रूप में चिन्हित है। हिंदू, जैन और बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखने वाले अपने गुरु के सम्मान में यह इस पर्व को मनाते हैं, जो कि जीवन में ज्ञान से हमारा मार्गदर्शन करते हैं। गुरु पूर्णिमा का दिन जून और जुलाई महीनों के बीच में आता है।

योगी ने भी मनाया गुरु पूर्णिमा
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ गुरु पूर्णिमा के मौके पर गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मठ पहुंच चुके हैं। यहां पर योगी आदित्य नाथ के लिए एक सिंहासन लगवाया जाएगा। इस आराम दायक सिंहासन पर बैठकर योगी अपने शिष्यों को आशीर्वाद और ज्ञान देंगे। प्रदेश के मुख्यमंत्री बनने के बाद भी योगी गोरखनाथ मंदिर में महंत की भूमिका निभा रहे हैं। अप्रैल महीने में योगी ने नवरात्र के अवसर पर पूरे नौ दिनों के व्रत रखे थे और नवमी वाले दिन उन्होंने कन्याओं को भोजन कराकर उनका पूजन भी किया था। इसके बाद अब फिर से योगी महंत के रूप में गोरखनाथ मंदिर पहुंचे हैं, जहां पर वे अपने शिष्यों को ज्ञान देंगे।

SI News Today

Leave a Reply