Wednesday, April 17, 2024
featuredलखनऊ

दरवाजे का कुंडा काटकर लखनऊ के जुवेनाइल होम से भागे 6 क‍िशोर

SI News Today

लखनऊ.यहां के मोहान रोड स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह से किशोरों के भागने की घटनाएं लगातार सामने हो रही हैं। इसके बाद भी प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर पा रहा है। शनिवार को भी 6 किशोरों ने यहां की सुरक्षा में सेंध लगा दी और छत फांदकर फरार हो गए। हालांकि, काकोरी क्षेत्र निवासी चोरी का आरोपी किशोर अपने दो साथियों को लेकर घर पहुंच गया, लेकिन घरवालों ने उसे और उसके साथियों को वापस संप्रेक्षण गृह पहुंचा दिया। वहीं, तीन अन्य किशोरों का पता नहीं लग सका है। शुरुआती जांच में कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। एक किशोर ने की प्लानिंग और पांचों को किया शामिल…

– जानकारी के मुताबिक, राजकीय संप्रेक्षण गृह में शनिवार दोपहर करीब 12 बजे कर्मचारियों और गार्ड की लापरवाही से 6 किशोर भाग निकले। इनमें 2 किशोर संप्रेक्षण गृह परिसर की बाउंड्री वाल फांदकर और 4 किशोर जीने पर लगे दरवाजे का कुंडा काटकर छत से कूदकर भाग निकले।

– इनमें जीआरपी कानपुर द्वारा चोरी के मामले में, रायबरेली पुलिस द्वारा दुष्कर्म के मामले में, हरदोई पुलिस द्वारा चोरी के मामले में, उन्नाव पुलिस द्वारा चोरी के मामले में, काकोरी पुलिस द्वारा चोरी के मामले में और गोमतीनगर पुलिस द्वारा चोरी के मामले में आरोपी पकड़े गए थे।

– सूत्रों की मानें तो संप्रेक्षण गृह में बंद एक किशोर ने भागने की योजना बनाई थी और फिर अपने साथ 5 अन्य किशोरों को शामिल किया। घटना की सूचना पाकर डिप्टी चीफ सुपरवाइज ऑफिसर आशुतोष कुमार सिंह और पारा इंस्पेक्टर परशुराम त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू की।

– इंस्पेक्टर के मुताबिक, बिना कर्मचारियों की मदद के किशोरों का भागना संभव नहीं लग रहा है। मामले की जांच की जा रही है।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
– संप्रेक्षण गृह के अधीक्षक उदय शंकर मालवीय ने बताया कि केयर टेकर रामशंकर, साहबदीन, कमल व होमगार्ड सुधीर, राजाराम, रमाकांत, दिलीप कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। मामले की जांच कराई जा रही है। दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

– छत पर जाने वाले जीने में लोहे के दो दरवाजे लगे हुए हैं, जिनमें हमेशा ताला लगा रहता है। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों की मिलीभगत से जीने के रास्ते में पहले दरवाजे का ताला खोला गया था। जबकि ऊपर के दूसरे दरवाजे का कुंडा आरी से काटा गया।

– संप्रेक्षण गृह में रोजाना बैरकों में सघन चेकिंग की जाती है। इसके बावजूद भी किशोरों को आरी और अन्य औजार कहां से मिले, इसे लेकर भी सुरक्षा-व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

SI News Today

Leave a Reply