Friday, March 29, 2024
featured

सिसली में अपनी पहली वेडिंग एनीवर्सरी मना रहे हैं दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया

SI News Today

ये हैं मोहब्बतें के स्टार्स और नच बलिए सीजन 8 के विजेता दिव्यंका त्रिपाठी और विवेक दहिया अपनी शादी की पहली सालगिरह मनाने के लिए यूरोप रवाना हो गए हैं। प्या में डूबे हुए इस कपल ने 8 जुलाई 2016 को भोपाल में शादी की थी। दोनों ने अपनी छुट्टियों से एक वीडियो फेसबुक पर शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया कि तीन फ्लाइट बदलकर वो इटली के सिसली पहुंचे हैं। यहां बमुश्किल कोई भारतीय आता है। लेकिन हम कुछ अलग करना चाहते थे। इसी वजह से हमने इस जगह को चुना। वीडियो मे वो सिसली की खूबसूरती को दिखाते हैं।

दिव्यंका बताती हैं कि विवेक को जो पसंद है वो उसे कर रहे हैं। हम अलग-अलग जगह घूमकर आ रहे हैं। इसके बाद विवेक अपने फैंस को धन्यवाद कहते हैं। एक्टर कहते हैं आप लोगों को बहुत अहम हिस्सा रहा है हमें यहां तक लाने में। सिसली नहीं बल्कि एक साल तक हमें प्यार देने के लिए, हमारी कहानी की शुरुआत करने के लिए। वीडियो में दिव्यंका बताती हैं कि हर कोई अपनी एनीवर्सरी को प्लांड करता है लेकिन हमने कुछ भी प्लान नहीं किया है। हम कार लेकर कहीं भी जा रहे हैं घूम रहे हैं। इस तरह से हम एनीवर्सरी सेलिब्रेट कर रहे हैं।

बता दें कि गुरुवार को दिव्यंका ने फ्लाइट से ली गई एक सेल्फी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि मैं और मेरा फोन रिलैक्सेशन मोड पर है। इसके साथ उन्होंने हैशटैग के साथ मन की शांति लिखा है। दिव्यंका और विवेक पहली बार एक दूसरे से ये है मोहब्बतें के सेट पर ही मिले थे जिसमें दिव्यंका इशिता का लीड रोल निभाती हैं और विवेक सीरियल में इंस्पेक्टर अभिषेक सिंह का किरदार निभाते हैं।

दिव्यंका और विवेक ने हाल ही में टीवी डांस रिएलिटी शो नच बलिए 8 में हिस्सा लिया था। दोनों शो के विजेता भी रहे थे औऱ इस शो के बाद एक ब्रेक लेने के बारे में सोच रहे थे। शादी की सालगिरह के बहाने दोनों एक दूसरे के साथ छुट्टियां बिताने के लिए यूरोप जा रहे हैं। यूरोप के लिए फ्लाइट में जाने से पहले इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए दिव्यंका ने कहा कि हमारी शादी के पहले साल की सबसे अच्छी यादें नच बलिए 8 के से मिली हैं।

SI News Today

Leave a Reply