Thursday, April 25, 2024
featured

अभिषेक की मौजूदगी में ऐश्‍वर्या बच्‍चन को गले लगाने के बाद 10 म‍िनट तक बातें करते रहे थे रनबीर कपूर

SI News Today

बॉलीवुड में बच्चन और कपूर खानदान की जिंदगियां काफी दिलचस्प रही हैं। इनकी जिंदगियों में कई स्तर पर हस्तेक्षेप होता रहता है। सबसे पहले अमिताभ की बच्चन की बेटी श्वेता बच्चन नंदा की शादी निखिल नंदा से हुई जो कपूर खानदान के रिश्तेदार है। राज कपूर निखिल के नाना हैं। इसके बाद अभिषेक कपूर और करिश्मा कपूर के रोमांस ने भी बहुत से लोगों की अटेंशन का कराण बना। दोनों ने सगाई भी की थी लेकिन जल्द ही यह रिश्ता टूट गया था। अब रणबीर कपूर बच्चन बहू ऐश्वर्या राय से काफी ज्यादा प्रभावित हैं।

खबर के अनुसार- पा के प्रीमियर के दौरान बच्चन और कपूर काफी घुलमिल रहे थे। रणबीर ऐश्वर्या के पास गए और उन्हें एक वार्म हग दी। इस दौरान अभिषेक एक स्नेहपूर्ण होस्ट की भूमिका में थे। रणबीर और ऐश्वर्या के मिलने के 10 मिनट बाद अभिषेक असुरक्षा की वजह से अपनी प्रिय पत्नी की तरफ भागते हुए नजर आए। इसकी वजह दोनों का लगातार बातें करना था। इससे पहले कि अभिषेक रणबीर और ऐश्वर्या के बीच पकने वाली खिचड़ी को समझ पाते। एक्ट्रेस अपने पति को फ्लैशबैक में ऋषि कपूर की फिल्म आ अब लौट चलें के सेट पर ले गईं।

1999 में पहली बार रणबीर और ऐश की मुलाकात हुई थी। जहां एक तरफ एक शॉट को लेकर ऋषि और ऐश गंभीर बातें कर रहे थे वहीं उस समय तमाशा स्टार उन दोनों के बदल में बैठे हुए थे। जिनपर कि किसी का ध्यान ही नहीं था और वो एक स्केच बनाने में बिजी थे। लेकिन इससे पहले कि रणबीर पूरा स्केच बना पाते उनके पिता ने नोटपैड को देख लिया जिसमें उनके बेटे ऐश का स्केच बना रहे थे। इस घटना को एक्ट्रेस ने अपने पति को बताया। जिसे सुनकर अभिषेक मुस्कुरा दिए वहीं रणबीर शर्मा गए।

पिछले साल दीवाली के मौके पर आई करण जौहर की फिल्म ऐ दिल है मुश्किल में ऐश्वर्या राय और रणबीर कपूर की हॉट केमिस्ट्री देखने को मिली थी। रणबीर ने बताया था कि उन सीन के दौरान शर्म आती थी, मेरे हाथ कांपते थे। कभी-कभी मैं उनके गाल को टच करने में झिझकता था। फिर उन्होंने ही बोला, क्या परेशानी है? हम एक्टिंग कर रहे हैं और अपना काम सही से करो।

SI News Today

Leave a Reply