Thursday, April 25, 2024
featured

इस सीरियल में 18 साल की लड़की को पत्‍नी बनाएगा नौ साल का बच्‍चा

SI News Today

भारतीय टीवी की दुनिया अजब है। इसमें आपने कुत्तों के साथ शादी होते हुए, एक्ट्रेस को मक्खी और इच्छाधारी नागिन बनते हुए देखा है। कहने का मतलब यह है कि हिंदी सीरियल आपको बिना अपने दिमाग का ज्यादा इस्तेमाल किए देखने होते हैं। अब सोनी टीवी पर एक शो जल्द ही आने वाला है जिसका नाम है पहरेदार पिया की। यह एक नई तरह की लव स्टोरी को दिखाएगा। जिसमें एक 9 साल के लड़के की शादी 18 साल की लड़की से कर दी जाती है। इसके प्रोमो में दिखाया गया है कि कैसे लड़का महिलाओं के सिर पर सिंदूर लगाता है।

17 जुलाई से प्रसारित होने वाले इस शो में राजस्थान की कहानी दिखाई जाएगी। शो में एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश 9 साल के राजकुमार की प्रेमिका और बॉडीगार्ड के तौर पर नजर आएंगी। शो में राजकुमार की मां चाहती हैं कि उनकी भविष्य में होने वाली बहू में कुछ विशेष तरह की खासियत हो। लेकिन उन्हें कोई एक ऐसी लड़की नहीं मिलती है जिसमें कि सारी विशेषताएं हों। इसी वजह से वो उनका शादी पांच लड़कियों से करवा देती हैं और उन सभी में यूनिक विशेषता होती है। इससे पहले हम राजस्थानी परंपरा की झलक बालिका बधू में देख चुके हैं। जिसमें कि परंपरा और प्रतिष्ठा के नाम पर बच्चों की शादी करवा दी जाती है।

हालांकि पहरेदार पिया की के प्रोमो को एक चोतावनी के साथ जारी किया गया है। यह शो किसी भी तरह से बाल विवाह का समर्थन नहीं करता है। लेकिन इसमें राजसी प्रेम कहानी को दिखाया गया है। पहरेदार पिया की शो का करवाचौथ प्रोमो 24 अप्रैल को रिलीज किया गया था। जिसमें दिख रहा है कि लीड एक्ट्रेस 9 साल के राजकुमार के लिए करवा चौथ का व्रत रखती हैं।

प्रोमो में एक लाइन है- प्रथाओं ने ये कैसा रिश्ता बनाया है, एक टूटे तारे के लिए चांद चुना है। इससे साफ है कि दोनों के बीच रोमांस सीन भी देखने को मिलेंगे। इस प्रोमो को अब तक 5 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वहीं 9 जून को दूसरा प्रोमो जारी किया गया था। जिसमें राजकुमार अपनी सबसे प्रिय रानी के माथे पर सिंदूर लगाते हैं। इसे भी अब तक 5 लाख से ज्यादा लोगों ने देख लिया है।

SI News Today

Leave a Reply