Friday, March 29, 2024
featuredलखनऊ

गायत्री प्रजापति पर दुष्कर्म के मामले में आज तय होंगे आरोप

SI News Today

लखनऊ: राजधानी लखनऊ की विशेष अदालत सोमवार को अखिलेश सरकार में कद्दावर मंत्री रहे गायत्री प्रजापति और छह अन्य आरोपियों के खिलाफ रेप मामले में सोमवार को आरोप तय करेगी। गायत्री के वकील की निवेदन पर कोर्ट ने 10 जुलाई को अगली तारीख दी थी।

गायत्री प्रजापति पर एक महिला के साथ गंगरेप करने का आरोप है। इसी के तहत उनके खिलाफ बीते दिनों पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। बता दें कि गायत्री प्रजापति पिछली समाजवादी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। मंत्री रहने के दौरान भी गायत्री पर अवैध खनन जैसे कई आरोप लगे थे। इसके बावजूद सपा की सरकार के दौरान उन पर कोई कार्यवाही नहीं हुई।

SI News Today

Leave a Reply