Saturday, April 20, 2024
featuredदुनियादेश

पाक ने भारत के 78 मछुआरों को किया रिहा

SI News Today

पाकिस्तान ने रविवार को सद्भावना के तौर 78 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया। पाकिस्तान ने यह कदम हाल में जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर भारत से बढ़े हुए तनाव के बीच उठाया है। कराची बंदरगाह के धिकारियों ने भारतीय मछुआरों को रिहा किया। इन्हें पाकिस्तानी जल क्षेत्र में मछली पकड़ने पर गिरफ्तार किया गया था।  छोड़े गए मछुआरों को भारतीय अधिकारियों को वाघा सीमा पर सोमवार को सौंपा जाएगा। पाकिस्तान और भारत अवैध रूप से मछली पकड़ने के लिए समुद्री क्षेत्र में दाखिल होने पर एक-दूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। लेकिन, दोनों पड़ोसी समुद्री सीमा पर अभी किसी समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं। पाकिस्तान ने बीते महीने भी 18 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था। लेकिन अभी भी पाकिस्तान की कराची जेल में 298 मछुआरे कैद हैं।

गौरतलब है कि 26 मार्च को पाकिस्तानी अधिकारियों ने कथित तौर पर समुद्री सीमा का उल्लंघन करने वाले 100 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने यह जानकारी दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने पाकिस्तान की ‘मैरिटाइम सिक्योरिटी एजेंसी’ के हवाले से कहा है कि भारतीय मछुआरों की 19 नौकाएं भी जब्त कर ली गई थी।

पुलिस के अनुसार, एमएसए अधिकारियों ने आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भारतीय मछुआरों को पुलिस को सौंप दिया। अब सोमवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।  भारत और पाकिस्तान अक्सर एकदूसरे की समुद्री सीमाओं के उल्लंघन के आरोप में एकदूसरे के मछुआरों को गिरफ्तार करते रहते हैं। पाकिस्तानी अधिकारियों ने कहा कि भारतीय मछुआरे लगातार पाकिस्तान की इंडस डेल्टा समुद्री इलाके में घुसपैठ करते रहते हैं।

SI News Today

Leave a Reply