Friday, March 29, 2024
featuredस्पेशल स्टोरी

भगवान शिव का है ये महीना, भूलकर भी ना करें ये काम

SI News Today

आज यानि 10 जुलाई से भगवान शिवजी का प्रिय माने जाने वाला सावन का महीना शुरू हो गया है। कहा जाता है कि इस महीने में भगवान शिवजी की पूजा करने से वो खुश होते हैं और उनकी पूजा करने वाले भक्तों के सारे दुख दूर हो जाते हैं। लेकिन इस महीने में कुछ काम ऐसे भी हैं, जिन्हें करने से भगवान शिवजी नाराज होते हैं। आज हम आपके लिए हैं ऐसी ही कुछ बातों की खास जानकारी, जिनका सावन के महीने में खास ध्यान रखना चाहिए।

सावन के महीने में कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। सावन के महीने में भूलकर भी शिवलिंग पर हल्दी नहीं चढ़ानी चाहिए। कहा जाता है कि हल्दी का प्रयोग सिर्फ माता पार्वती पर किया जाता है। सावन के महीने में बैंगन खाना भी अशुभ माना जाता है। क्योंकि बैंगन को शास्त्रों में अशुभ माना जाता है। भले ही हरी सब्जियों को हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभदायक माना जाता हो लेकिन सावन के महीने में हरी सब्जी खाने से मना किया जाता है।

सावन के महीने में प्यास, मांस, मंदिरा और लहसुन का सेवन नहीं करना चाहिए। सावन के महीने में इन सब चीजों के खान-पान को पाप माना जाता है। सावन के महीने में व्रती को हरी सब्जियों नहीं खानी चाहिए। सावन के महीने में सुबह जल्दी उठ जाना चाहिए। इस महीने में जल्दी उठ जाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। सावन के महीने में शरीर पर तेल नहीं लगाना चाहिए। न हीं इस महीने में कांसे के बर्तन में खाना-खाना चाहिए।

शास्त्रों में कहा गया है कि सावन के महीने में दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि इस महीने में दूध का सेवन सेहत के लिए अच्छा नहीं माना जाता है। वहीं इस महीने में शिवलिंग पर दूध चढ़ाना शुभ माना जाता है।

ज्योतिषियों का कहना है कि इस महीने में रोज शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से पिछले कई सालों में पापों से मुक्ती मिलती है। सावन के महीने में शिव भक्तों का अपमान नहीं करना चाहिए। इस महीने में शिव भक्तों को सम्मान देने से भगवान शिवजी खुश होते हैं।

SI News Today

Leave a Reply