Thursday, April 18, 2024
featuredटॉप स्टोरी

magicapk.com पर रिलायंस जियो के 12 करोड़ यूजर्स का डेटा लीक

SI News Today

जिन लोगों ने रिलायंस जियो का सिम लिया था उनके लिए एक बुरी खबर है। जियो के यूजर्स का डेटा लीक हो गया है। रिलायंस जियो के भारत में 12 करोड़ से भी ज्यादा यूजर्स हैं। यह डेटा magicapk.com (मैजिकएपीक डॉट कॉम) नाम की वेबसाइट पर लीक हुआ है। यह वेबसाइट 18 मार्च 2017 को godaddy.com से रजिस्टर की गई। हालांकि इस साइट के बारे में कोई और डेटा अभी उपलब्ध नहीं है। यह डेटा कैसे इस वेबसाइट के पास पहुंचा, इसकी कोई जानकारी नहीं है। लीक होने वाले डेटा में वह सभी जानकारियां हैं जो कि आधार कार्ड में दी हुई होती हैं। आधार कार्ड के माध्यम से ही रिलायंस जियो ने अपने सिम लोगों को दिए थे। अपना नया सिम देने के लिए जियो ने कोई और डॉक्यूमेंट नहीं लिया था सिर्फ आधार कार्ड से ही ऑनलाइन यूजर्स का डेटा लेकर सिम दिए थे। अब आधार कार्ड में उपलब्ध जियो यूजर्स की सभी जानकारियां इस वेबसाइट पर लीक हो गई हैं। हालांकि रिलायंस जियो ने कहा है कि यह डेटा असली है या नहीं इसकी जांच की जा रही है।

वहीं जियो ने दावा किया है कि इस वेबसाइट पर दिखाई गई पूरी जानकारी का कोई पुख्ता प्रमाण नहीं है और यह सब गलत है। रिलायंस जियो के डेटाबेस में की गई इस सेंधमारी के बारे में सबसे पहले fonearena.com ने बताया है। वरुण क्रिस के मुताबिक जब इस वेबसाइट पर उन्होंने अपनी और अपने साथियों की डिटेल्स को देखा तो वह दंग रह गए। रविवार रात करीब 11:40 पर देखा गया तो यह वेबसाइट इंटरनल सर्वर एरर दिखाने लगी। इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह साइट क्रैश हो गई है या फिर इसे अथॉरिटीज ने बंद कर दिया है।

इस बात का पता नहीं चल पाया है कि यह साइट क्रैश हो गई है या फिर इसे अथॉरिटीज ने बंद कर दिया है।

किसी भी जियो यूजर की जानकारी के लिए इस वेबसाइट पर एक सर्च बॉक्स दिया गया था जिसमें सिर्फ जियो नंबर डालकर यूजर के बारे में पूरी जानकारी सामने आ जाती थी। जब 2 जुलाई 2017 को खरीदे एक नंबर को डालकर देखा गया तो एक्टिवेशन डेट, सर्किल और नाम आ गया। इस नंबर के लिए आधार नंबर और ईमेल आईडी नहीं आईं।

SI News Today

Leave a Reply