लखनऊ. योगी सरकार के बजट सत्र के दौरान राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया। इस पर कार्यकर्ता उग्र हो गए। पुलिस से नोंकझोक होने पर पथराव शुरू कर दिए। इस पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
-बता दें, मानसून सत्र के पहले दिन किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रीय लोकदल का मंगलवार को विधानभवन घेराव कार्यक्रम था। आरएलडी के पूर्व सांसद जयंत चौधरी के नेतृत्व में कार्यकर्ता विधानसभा का घेराव करने जा रहे थे।
-किसानों की कर्जमाफी और प्रदेश में कानून व्यवस्था के मुद्दों को लेकर विधानसभा का घेराव कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने उन्हें विधानसभा का पहुंचने से पहले ही रोक लिया।
-इस पर कार्यकर्ता उग्र हो गए और बैरिकेटिंग तोड़कर पुलिस से नोंकझोक शुरू कर दी। बताया जाता है कि कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव भी किया। इससे गुस्साए पुलिसकर्मियों ने लाठीचार्ज कर दिया।