टीवी की मशहूर एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने पिछले साल सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाले शो बेहद के जरिए कमबैक किया था। यह एक थ्रिलर शो है जिसमें जेनिफर के किरदार का नाम माया है जो कि एक साइको शख्स हैं। दर्शकों को माया के तौर पर विंगेट की एक्टिंग काफी पसंद आई और शो को उनकी वजह से काफी पॉपुलैरिटी मिली। शो में कुशाल टंडन और अनेरी वजानी भी अहम रोल निभाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन माया की वजह से दर्शकों के बीच शो मशहूर हो रहा है।
शो के प्रोड्यूसर्स जेनिफर की एक्टिंग से इतने खुश हुए हैं कि उन्होंने एक्ट्रेस को अपने अगले शोज के लिए फाइनल कर लिया है जिसमें लीड रोल हर्शद चोपड़ा निभाएंगे। लेकिन सबसे ज्यादा दिलचस्प बात यह है कि माया को हर एपिसोड के लिए कितनी फीस दी जाती है। एबीपी की रिपोर्ट के अनुसार उनके सूत्रों ने बताया कि पहले जेनिफर को 80 से 85 हजार रुपए हर एपिसोड के लिए मिलते थे लेकिन अब क्योंकि उन्हें दूसरे शोज के लिए भी फाइनल किया गया है, इस वजह से उनका मेहनताना एक लाख रुपए प्रति एपिसोड कर दिया गया है।
यह सब कुछ इसलिए हुआ क्योंकि एक्ट्रेस को बहुत सारे ऑफर मिल रहे थे और निर्माता नहीं चाहते थे कि वो जाएं। इसी वजह से उन्होंने जेनिफर की सालरी बढ़ा दी।दिल मिल गए के बाद जेनिफर ने किसी शो में काम नहीं किया था। बेहद उनका कमबैक शो है। जो एक बार फिर लीप ले रहा है। लीप के बाद एक्ट्रेस बाल्ड लुक में नजर आएंगे। अब माया सांझ और अर्जुन को बर्बाद करते हुए दिखेंगी। सीरियल में अब तक की कहानी में अर्जुन ने माया की हत्या कर दी है और उसकी सजा जेल में काट रहा है।
लोगों को लगा कि अब सीरियल लगभग खत्म होने के कगार पर है। लेकिन ऐसा नहीं हुआ। बहुत जल्द माया एक बार फिर बदला लेने के लिए वापस आ रही है। टीवी सीरियल की एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने एक तस्वीर शेयर करके इस बात की पुष्टि की है। इस तस्वीर में माया का नया लुक सामने आया है। माया इस तसवीर में बॉल्ड लुक में दिखाई दे रही है। उसने अपने सर के बाल मुड़वा लिए हैं।