Wednesday, April 17, 2024
featured

न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं अनुष्का शर्मा-विराट कोहली

SI News Today

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली इन दिनों एक साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। दोनों लव-बर्ड्स इस वक्त न्यूयॉर्क में हैं। अनुष्का शर्मा IIFA 2017 के लिए न्यूयॉर्क पहुंची हैं, तो वहीं विराट कोहली उन्हें अपनी कंपनी देने के लिए न्यूयॉर्क जा पहुंचे हैं। विराट अपने क्रिकेट शेड्यूल से फ्री टाइम निकाल कर अनुष्का के साथ टाइम बिता रहे हैं। वहीं विराट ने इस दौरान अनुष्का के साथ इपनी एक अडॉरेबल पिक्चर सोशल मीडिया में शेयर की है।

इस सेल्फी में विराट और अनुष्का नजर आ रहे हैं। वहीं तस्वीर में दोनों साथ में काफी इंज्वॉय करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को विराट ने कैपशन भी दिया है। विराट ने लिखा है, ‘ अपने प्यार के साथ ये वक्त जरूरी था।’ इस पिक्चर को देख कर अनुष्का और विराट का प्यार छिपाए नहीं छिप रहा है।

इससे पहले क्रिकेटर विराट कोहली और एक्ट्रेस अनुष्का को कई बार साथ में वक्त बिताते हुए देखा जा चुका है। अनुष्का के बर्थडे के बाद दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। इससे पहले 4 मई को दोनों रॉयल चैलेंजर बैंगलोर की 10वीं सालगिरह पर पार्टी में दिखाई दिए थे। हाल ही में इन लव बर्ड्स को बैंगलोर में लंच डेट पर देखा गया। अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड को चीयर करने के लिए एक्ट्रेस बैंगलुरू पहुंची थीं, क्योंकि आईपीएल के दसवें सीजन में आरसीबी का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा और वो प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई। इस दौरान विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ने ही काले रंग के आउटफिट पहने हुए थे। दोनों को बैंगलौर के लावेला रोड पर साथ देखा गया। लंच डेट के अलावा जिस चीज ने सभी का ध्यान खींचा वो है विराट की कैप।

वहीं डेट पर जाने से कुछ घंटे पहले अनुष्का ने विराट की कैप पहने हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी। जिसपर वीके लिखा हुआ है। यह वही कैप है जिसे अनुष्का के बाद विराट पहने हुए नजर आए थे। इसका सबूत है यह फोटो। जिसे विराट कोहली क्लब ने शेयर किया है। इससे पहले विराट ने अपने सभी सोशल मीडिया अकाउंट की डीपी में एक्ट्रेस के साथ वाली फोटो को लगाया हुआ है। बेशक दोनों ने कभी अपने प्यार को स्वीकार नहीं किया है। लेकिन अप्रत्यक्ष तौर पर एक दूसरे के प्रति प्यार को जाहिर करते रहते हैं।

SI News Today

Leave a Reply