Thursday, April 18, 2024
featuredलखनऊ

मुख्यमंत्री जी, कितने अपराधियों ने प्रदेश छोड़ा-

SI News Today

लखनऊ. पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यूपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर सीएम योगी से पूछा कि- ”मुख्यमंत्री जी, अब तक कितने अपराधियों ने प्रदेश छोड़ा? कितने जेल गए और कितने भू-माफिया पकड़े गए?” अखि‍लेश गुरुवार को पार्टी आफिस में कार्यकर्ताओं को संबोधि‍त कर रहे थे।

सच ये है कि अपराधी बेखौफ हैं
– अखिलेश ने आगे कहा- ”भाजपा राज में अपराध बेतहाशा बढ़े हैं। अपराध नियंत्रण का दावा करने वाले मुख्यमंत्री जी को बताना चाहिए कि उनकी सरकार ने कितने बड़े अपराधियों, भूमाफियाओं और भ्रष्टाचारियों को पकड़ा है।”

– ”सच ये है कि अपराधी बेखौफ हैं, पुलिस का मनोबल गिरा हुआ है और कानून व्यवस्था की स्थिति नियंत्रण के बाहर है।”

समाजवादी शब्द की वजह से बंद हुई योजनाएं
– उन्होंने कहा कि, ”समाजवादी पेंशन बड़ी योजना थी। इसे बंद कर दिया गया। लोक कल्याणकारी योजनाओं से भाजपा सरकार इसलिए चिढ़ रही है कि उनसे ‘समाजवादी’ शब्द जुड़ा था।”

– ”समाजवादी सरकार की जनहित की योजनाएं बंद कर दी गई हैं। ऐसा लगता है कि अब भाजपा सरकार ‘मंत्र’ से ही सभी समस्याओं का समाधान कर देंगी।”

किसान की कर्जमाफी भूलभुलैया
– ”भाजपा ने नोटबंदी और जीएसटी में उलझा दिया। जीएसटी व्यवस्था किसी की समझ में नहीं आ रही है। यह बड़े कारोबारियों के फायदे के लिए है। किसान की कर्जमाफी भी भूलभुलैया की भेंट चढ़ जाएगी। यह किसान के साथ धोखा है।”

– ”भाजपा का उद्देश्य वोट के लिए नफरत फैलाना है। उसके झूठ फैलाने से लड़ाई है। ये बड़ी लड़ाई है।”

– ”भाजपा ने दिवाली और रमजान, श्मशान और कब्रिस्तान के सवाल उठाकर जनता को भ्रमित किया। गरीब लोगों को उजाड़ा जा रहा है। भाजपा गरीबों के विरूद्ध है और बदले की भावना से राज्य सरकार काम कर रही है। उससे विकास की उम्मीद नहीं है।”

SI News Today

Leave a Reply