Wednesday, April 17, 2024
featuredलखनऊ

लखनऊ का लड़का कराची की लड़की, शादी में आ रहा अड़ंगा

SI News Today

पाकिस्तान के कराची की 25 साल की लड़की सादिया मेहरन और यूपी के लखनऊ के 28 साल के लड़के सैयद शारिक हाशमी की शादी में अड़ंगा आ रहा है। खबर के मुताबिक शारिक हाशमी और सदिया मेहरन को मिलाने में अब गृहमंत्री राजनाथ सिंह के मंत्रालय ने रुचि दिखाई है। सादिया मेहरन की वीजा की अर्जी को इस्लामाबाद में भारत के हाई कमिश्नर ने दो बार रिजेक्ट कर दिया है। इन दोनों की सगाई 2012 में हो गई थी। इनकी खबरें मीडिया में आने के बाद गृह मंत्री राजनाथ सिंह के ऑफिस ने टीओआई को फोन कर इनके बारे में जानकारी मांगी। गुरुवार को, टीओआई को गृह मंत्रालय दिल्ली से फोन आया। एक अधिकारी ने फोन पर सादिया मेहरन के वीजा आवेदन के बारे में जानकारी मांगी और इन दोनों को आपस में मिलाने की इच्छा जताई। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया कि इन दोनों को उम्मीद नहीं खोनी चाहिए। सभी बातों पर ध्यान दिया जा रहा है और मुद्दे को जल्द ही सुलझा लिया जाएगा।

लखनऊ के गोलगंज में रह रहे सैयद शारिक हाशमी को इस बारे में जब बताया गया तो वह काफी उत्साहित हुआ। उसने कहा, “हम वास्तव में चाहते हैं कि हमारी मदद की जाए और हमें यह जानकर अच्छा लग रहा है कि गृह मंत्रालय हमारे मामले में रुचि दिखा रहा है। उसने बताया कि सादिया पांच बार भारत आ चुकी है और आखिरी बार वह 2012 में भारत आई थी। उसका कहना है कि उसे भारत से प्यार है और वो यहां बसना चाहती है।”

सादिया का मानना है कि दोनों मुल्कों के बीच खराब रिश्तों के कारण शायद बार-बार उनके वीजा की अर्जी रिजेक्ट हो रही है। इन सबसे परेशान होकर सादिया ने ट्विटर पर मदद के लिए हमेशा तैयार रहने वालीं विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाते हुए कहा, ‘इस बेटी की हेल्प (मदद) करिए, आप ही मेरी आखिरी उम्मीद हैं।’ दोनों की शादी 2012 में उस वक्त तय हुई थी जब सादिया परिवार के साथ लखनऊ आई थी। पिछले 5 सालों में दोनों परिवारों के बीच सिर्फ फोन पर ही बातचीत हुई हैं।

SI News Today

Leave a Reply