Friday, March 29, 2024
featured

बिरयानी और खिचड़ी खाकर भी कैसे फिट रहती हैं मलाइका अरोड़ा खान

SI News Today

बॉलीवुड की एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान अपनी फिटनेस को लेकर बहुत सजग रहती हैं। इसके चलते वह जिम जाती हैं एक्सरसाइज करती हैं। हेल्दी खाना खाती हैं। मलाइका फिट रहने के लिए सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीती हैं। गुनगुना पानी पीने से टमी बाहर नहीं निकलता। इस दौरान गुनगुना पानी फैट घटाने में भी मदद करता है। इसके अलावा वह लाइम जूस और उसमें शहद मिलाकर भी पीती हैं। बालों और स्किन के लिए वह विटामिन लेती हैं। इसके लिए वह विटामिन वाली चीजें खाती हैं। ट्रेवेलिंग के दौरान भी वह हमेशा खास चीजें अपने पास कैरी करती हैं।

वहीं मलाइका को खाने में अंडा भुर्जी बहुत पसंद है। वह अंडा भुर्जी रात को खाना पसंद करती हैं। मलाइका हार्ड ड्रिंक नहीं पीतीं। छुट्टियां बिताने जब वह बाहर जाती हैं तो इंज्वॉय करने के लिए भी वह हार्ड ड्रिंक नहीं लेतीं। वहीं वह मीठे से भी दूर रहती हैं। वीकडेज में मलाइका 10.00 से 10.30 के बीच में सो जाती हैं। यह उनका 5 दिनों का शेड्यूल होता है। वहीं वीकेंड में वह मस्ती करती हैं, बच्चों के साथ टाइम स्पेंट करती हैं।

वह ब्रेकफास्ट में इंडियन से लेकर कॉन्टिनेंटल तक सब खाना पसंद करती हैं। डोसा, इडली, उपमा, अंडा वह बहुत पसंद करती हैं। नाश्ते में वह इनमें से कुछ न कुछ जरूर खाती हैं। मलाइका को पैनकेक खाना भी बहुत अच्छा लगता है। खाने में वह साउथ इंडियन और जैपनीज खाना पसंद करती हैं। वहीं मलाइका अपना वर्क-आउट खत्म करते ही घर जाकर लंच करना पसंद करती हैं।

बॉडी को एनर्जी मिले इसके लिए वह घर जाकर थोड़ा रेस्ट करने के बाद फ्रेश होती हैं और फिर लंच करती हैं। वहीं मलाइका बॉडी के लिए फाइबर बहुत जरूरी समझती हैं। इसलिए वह अपने खाने में फाइबर की मात्रा भी रखती हैं। जहां लोग चावल खाने से इसलिए बचते हैं कि कहीं उनका वजन न बढ़ जाए, मलाइका अपने खाने में चावल जरूर रखती हैं। मलाइका को चावल खाना बहुत पसंद है। उन्हें राइज का बना कुछ भी चाहिए, चाहे वह बिरियानी हो या खिचड़ी। चावल खाकर वह खुश रहती हैं।

SI News Today

Leave a Reply