Saturday, April 20, 2024
featuredपंजाब

बेटी पैदा हुई तो हॉकी स्टिक से देवर ने भाभी को मारा

SI News Today

पंजाब से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। उसमें एक महिला को कुछ लोग बुरी तरह पीट रहे हैं। खबरों के मुताबिक, महिला को उसका देवर अपने कुछ दोस्तों के साथ मिलकर हॉकी स्टिक से पीट रहा है। कथित तौर पर महिला को लड़की को जन्म देने और दहेज की वजह से पीटा गया। खबर के मुताबिक, घटना 14 जुलाई की है। इसके लिए दो लोगों की गिरफ्तारी भी हो चुकी है। खबरों के मुताबिक, महिला का नाम मीना है। उसकी दलजीत सिंह नाम के शख्स से शादी हुई थी। मीना ने कुछ दिन पहले लड़की को जन्म दिया जिसको उसके ससुरालवाले अपनाने को तैयार नहीं थे।

कथित तौर पर उसको दहेज के लिए भी प्रताड़ित किया जा रहा था। महिला इस वक्त अपने पति से अलग रह रही थी। महिला जहां रह रही थी वहीं उसके देवर ने आकर हमला किया। वीडियो में एक महिला नीचे बैठी हुई है और आसपास सामान बिखरा हुआ है। महिला लगातार चिल्ला रही है। फिर भी लड़का उसे हॉकी से मारता रहता है।

देखिए वीडियो
लड़की के पिता ने बताया है कि दो साल पहले शादी हुई थी और अब लड़की होने पर उनसे सात लाख रुपए मांगे जा रहे थे। फिलहाल पुलिस ने केस दर्ज कर जांच करनी शुरू कर दी है।

SI News Today

Leave a Reply