Thursday, April 25, 2024
featured

बॉलीवुड की वांटेड गर्ल आयशा टाकिया शुरु करेंगी नया बिजनेस

SI News Today

बॉलीवुड अभिनेत्री आयशा टाकिया न सिर्फ पर्सनेलिटी में खूबसूरत हैं बल्कि उनके अभिनय में भी खूबसूरती झलकती है। लेकिन अब बिजनेस में भी अपनी किस्मत आजमाना चाहती हैं। जी हां, मीडिया सूत्रों के मुताबिक आयशा नॉनवेज न खाने वालों के लिए शाकाहारी रेस्टोरेंट खोलने जा रही हैं।

वेजिटेरियन रेस्टोंरेट खोलने के लिए आयाशा बकायदा प्लानिंग कर रही हैं। आयशा ने कहा है कि उनके अपकमिंग वेजी रेस्टोरेंट का मीनू तैयार है वे उस मीनू का स्वाद भई चख चुकी हैं। अब बस रेस्टोरेंट शुरु करने करने की प्लानिंग चल रही हैं। आयशा ने कहा कि वे रेस्टोरेंट के लिए एक जगह भी बुक कर चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वे हमेशा ऐसा कुछ करना चाहती थी। बता दें कि पिछले सात साल से आयशा शाकाहारी लाइफस्टाइल जी रही हैं। उन्होंने लंबे वक्त से नॉनवेज नहीं खाया। लिहाजा अब वे खुद भी रेस्टोरेंट खोलने जा रही हैं। आयशा अपने शाकाहारी रेस्टोरेंट रे लिए नाम ढूढ़ रही हैं।

बता दें कि निजी लाइफ में व्यस्त होने की वजह से उन्होंने बॉलीवुड को काफी लंबे समय के लिए बाय कर दिया था। लिहाजा अब वे फिर से एक म्यूजिक अल्बम के जरिए कमबैक कर रही हैं। आयशा संगीत अल्बम ‘जिंदगी ये जिंदगी’ के गीत ‘जिंदगी तुझसे क्या करें शिकवे’ से दोबारा दर्शकों से रूबरू होने वाली हैं।

आयशा ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2004 में आई टार्ज़न द वण्डर कार से की थी, जिसके लिए उन्हें फिल्मफेयर महिला प्रथम अभिनय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। आयशा को 2006 में फिल्म डोर के लिए काफी सराहा गया था, जिसमें उन्होंने एक युवा विधवा की भूमिका निभाई थी। उनकी करिअर की सलमान खान संग आई वांटेड सबसे हिट फिल्म थी।

SI News Today

Leave a Reply