Saturday, April 20, 2024
featuredदेश

मनचले को लड़की छेड़ना पड़ा महंगा

SI News Today

फेसबुक पर एक अधेड़ उम्र के मनचले का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें शख्स को बुर्का पहनी लड़की को छेड़ना बहुत महंगा पड़ गया। पाकिस्तान के बताए जाने वाले इस वीडियो में लड़की आरोपी मनचले को उसी के हेलमेट से बुरी तरह पीट रही है। जबकि शख्स बुर्का पहनी लड़की से बार-बार माफी मांग रहा है और दोबारा ऐसी हरकत ना करने के लिए कहा रहा है। हालांकि साफतौर ये पता नहीं चल सका है कि वीडियो कब का है या पाकिस्तान के किस इलाके का है। जबकि फेसबुक पर वीडियो 20 अप्रैल को रोहित नाम से यूजर्स से अपलोड किया है। वीडियो को अबतक पांच लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं जबकि कई लोगों ने इसे अपनी फेसबुक वॉल पर शेयर किया है। बता दें कि 1:07 सेकेंड के इस वीडियो में लड़की लगातार शख्स को हेलमेट से मार रही है। लड़की कई बार उसके सिर पर हेलमेट मारती है। जींस पहने शख्स इस दौरान लड़की के पैर पकड़कर माफी मांग रहा है। हालांकि जैसे ही वो नीचे झुकता है लड़की उसकी कमर और सिर पर कई बार हेलमेट मारती है। वीडियो में शख्स कह रहा है कि दोबारा यहां नहीं आएगा। इस दौरान लड़की आरोपी शख्स के सिर पर इतनी जोर से हेलमेट मारती है कि इसकी आवाज वीडियो में साफतौर पर सुनी जा सकती है। वहीं पास में बाइक खड़ी है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये बाइक इसी आरोपी शख्स की है जो बुर्का पहने लड़की को छेड़ रहा हो सकता है। इस दौरान शख्स लड़की को अपनी बहन तक कहने लग जाता है। अपनी बीमारी का हवाला देकर लड़की से छोड़ देने के लिए कह रहा है।

वहीं, कई फेसबुक यूजर्स ने इसपर अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। अमन खान लिखते हैं, ‘कोई कहीं महिलाओं के साथ इस तरह की हरकत करे उनके साथ ऐसा ही होना चाहिए।’ अनीस खान लिखते हैं, ‘ऐसी ही होना चाहिए ऐसे लोगों के साथ।’ किरन कांत लिखते हैं, ‘ये बाजार लेकर आ गया और लड़की को चाट-पकौड़े नहीं खिलाए अब पिटाई तो होनी ही थी।’ विजय कुमार लिखते हैं, ‘ऐसे लोगों की इसी तरह पिटाई होने चाहिए।’

SI News Today

Leave a Reply