Wednesday, April 17, 2024
featured

सलमान के कारण बिग बॉस में आने को इस सुंदरी ने कहा था- हां

SI News Today

पसंद इंसान से क्या नहीं कराती। बॉलीवुड में लोग अपनी पसंद के चलते फैसले करते हैं। इस मामले में नोरा फतेही को ही ले लीजिए। बिग बॉस में वह र्सिफ सलमान खान के लिए आई थीं। जी हां, यह बिल्कुल सच है। यह बात नोरा भी कबूल चुकी हैं।

नोरा मोरक्को कैनेडाई मॉडल थीं। बचपन में खूब फिल्में देखती थीं। वहीं से उन्होंने भी फिल्मों में आने की ठानी। छोटे से ही वह एक्ट्रेस बनना चाहती थीं। नोरा विदेश से मायानगरी कैसे पहुंचीं और आज कहां। ये सब जानिए सिर्फ यहां। पढ़िए उनकी जिंदगी से जुड़ी रोचक बातें।

– 24 मार्च 1989 को नोरा का जन्म कनाडा में हुआ था, लेकिन मां-बाप मोरक्को से थे। मां का ताल्लुक भी भारत से है, लिहाजा वह इंडो-अरबी हैं।

– नोरा न केवल अच्छी अंग्रेजी और हिंदी जानती हैं, बल्कि वह अरबी और फ्रेंच भी बोल लेती हैं।

– छुटपन से ही नोरा की फिल्मों में आने की ख्वाहिश थी, जो उन्होंने मुंबई आकर पूरी की। वह बहुत अच्छा डांस कर लेती हैं। इसके लिए उन्होंने किसी से ट्रेनिंग भी नहीं ली। डांस की कई विधाएं जानती हैं।

– नोरा मार्शल आर्ट्स की जानकारी भी रखती हैं। इसके लिए वह ट्रेनिंग भी ले चुकी हैं। फिल्मों में जब स्टंट शूट करने होते हैं, तो वह उन्हें खुद ही करती हैं।

– ‘रोरः टाइगर्स ऑफ द सुंदरबंस’ से बॉलीवुड में कदम रखा। टेंपर, बाहुबली और किक 2 में आईटम डांस से दर्शकों की वाहवाही लूटी।

– इंडियन रिएलिटी टीवी शो बिग बॉस सीजन 9 में आईं, लेकिन 84वें दिन एलिमिनेट हो गईं। वह सलमान की तगड़ी फैन हैं। यही कारण है कि बिग बॉस के लिए उन्होंने एक बार हां कह दी थी। वह मानती हैं कि सलमान न केवल शानदार एक्टर हैं, बल्कि अच्छे इंसान भी हैं। उन्हीं की वजह से शो हिट होता है।

SI News Today

Leave a Reply