Friday, April 19, 2024
featuredलखनऊ

मुंबई से अरेस्ट संदिग्ध आतंकी से पूछताछ करेगी ATS

SI News Today

लखनऊ: मुंबई से गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी सलीम को एटीएस ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लेकर आई है। शुक्रवार को एटीएस ने सलीम को लखनऊ की सीजेएम कोर्ट में पेश किया। इस दौरान एटीएस ने सलीम की रिमांड के लिए कोर्ट में अर्जी दी। कोर्ट ने एटीएस को 7 दिन की रिमांड की मंजूरी दी है। बता दें, सोमवार (16 जुलाई) को मुंबई एयरपोर्ट से लश्कर-ए-तैयबा के संदिग्ध आतंकी सलीम को अरेस्ट किया गया था। ये गिरफ्तारी यूपी ATS और मुंबई पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान की गई थी।

कैसे आया गिरफ्त में
– ATS के सूत्रों के मुताबिक, पकड़े गए आतंकी का नाम सलीम खान है। वो यूपी के फतेहपुर का रहने वाला है।

– 3 मई को फैजाबाद से आईएसआई एजेंट आफताब अली को गिरफ्तार किया गया था। आफताब ने ही पूछताछ में सलीम के बारे में जानकारी दी थी। इसके बाद से ही एटीएस इस पर नजर रख रही थी।

– ये कई साल से यूएई में था। इसका वीजा एक्सपायर हो गया, जिसके बाद सोमवार को इसे इंडिया वापस भेजा गया है। जहां मुंबई एयरपोर्ट पर उतरते ही इसे गिरफ्तार कर लिया गया।

– सूत्रों के मुताबिक, सलीम ने ही आफताब अली को सेना की मुखबिरी के लिए फाइनेंस किया था। सलीम ने लश्कर-ए-तैयबा के मुजफ्फराबाद (POK) कैंप में ट्रेनिंग भी ली है।

इन पॉइंट्स पर पूछताछ करेगी ATS
– मुजफ्फराबाद में ट्रेनिंग के संबंध में जानकारी।
– इससे जुड़े दूसरे साथि‍यों की जानकारी।
– यूएई में क्या कर रहा था और किसके संपर्क में था।
– कौन-कौन मददगार है।
– किन आतंकी घटनाओं में शामिल था।

2008 में रडार पर आया था सलीम
– सूत्रों के मुताबिक, सलीम का नाम 2008 में भी ATS के रडार पर आया था। 2008 में रामपुर में CRPF हमले के लिए गिरफ्तार आतंकियों कौसर और शरीफ ने बताया था कि सलीम भी उनके साथ 2007 में मुज्जफराबाद आतंकी कैंप में ट्रेनिंग कर रहा था।

– सलीम के लिए लुक आउट नोटिस जारी किया गया था। सोमवार को मुंबई एयरपोर्ट पर इसे ट्रेस किया गया और यूपी एटीएस ने अरेस्ट कर लिया।

4 भाइयों में सबसे बड़ा है सलीम, 15 साल से था विदेश में
– सलीम के पिता का नाम मुकीम है। सलीम 4 भाईयों में सबसे बड़ा है।
– सलीम 15 साल से विदेश में रहता था, लेकिन घर वालों को पता नहीं था कि विदेश में वो क्या करता है और कहां रहता है?

– सलीम का एक मकान इलाहाबाद में भी है। सलीम के गांव वालों के मुताबिक 2008 के बाद से ही कई बार पुलिस सलीम के घर आई। इस बात की जानकारी सलीम को हो गई थी। इस वजह से वो घर ही नहीं आता था।

SI News Today

Leave a Reply