Friday, March 29, 2024
featuredटेक्नोलॉजी

Nokia 2 की तस्वीर हुई लीक, नोकिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन

SI News Today

पहली बार नोकिया के आने वाले एक एंट्री लेवल स्मार्टफोन की तस्वीर सामने आई है। कुछ समय पहले नोकिया के एक नए चिपसेट के बारे में जानकारी सामने आई थी। इसी के बाद यह भी पता चला था कि नोकिया एक किफायती स्मार्टफोन Nokia 2 पर काम कर रहा है। अब Nokia 3 और नोकिया 2 के कंपेरिजन का एक फोटो सामने आया है। पहले लीक में पता चला था कि नोकिया 2 स्मार्टफोन भारत में स्नैपड्रेगन 212 प्रोसेसर के साथ आने वाला नोकिया का सबसे सस्ता स्मार्टफोन होगा। चीनी सोशल मीडिया साइट वायदू पर नोकिया 2 की तस्वीर सामने आई है। इस तस्वीर को चीनी सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले ने दावा किया है कि यह नोकिया का सबसे सस्ता एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा।

तस्वीर में आगे की तरफ कोई फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिखाई दे रहा है। बता दें कि नोकिया 3 में भी फिंगरप्रिंट स्कैनर नहीं दिया गया है। नोकिया अपने आने वाले एंट्री लेवल एंड्रॉयड हैंडसेट में ऑनस्क्रीन नेविगेशन बटन दे सकती है। इससे पहले आए नोकिया के तीनों हैंडसेट में कैपेसिटिव नेविगेशन बटन दिए गए हैं।

स्क्रीन की बात करें तो नोकिया 2 में भी नोकिया 3 की तरह ही पांच इंच की डिस्प्ले मिल सकती है। यह पहली बार देखने में नोकिया के लूमिया 620 जैसा लग रहा है। नोकिया 2 का रियर लुक नोकिया 3 जैसा ही होने की खबरें हैं। फिलहाल, पूरी दुनिया को एचएमडी ग्लोबल के फ्लैगशिप स्मार्टफोन नोकिया 8 पेश किए जाने का इंतजार है। नोकिया 8 को 31 जुलाई को लॉन्च किए जाने की उम्मीद है। इसके अलावा पहले लीक हुई जानकारी के मुताबिक, Nokia 7, Nokia 8 और Nokia 9 में स्नैपड्रैगन 630, स्नैपड्रैगन 660 और स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर होंगे।

गौरतलब है कि नोकिया ने 13 जून को ही भारत में अपने 3 स्मार्टफोन नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 लॉन्च किए थे। इससे पहले नोकिया ने अपने 3310 फीचर फोन को भारत में लॉन्च किया था। वहीं नोकिया 3 को तो कंपनी ने ऑनलाइन और ऑफलाइन सेल के लिए उपलब्ध करा दिया है। लेकिन नोकिया 5 और 6 के लिए रजिस्ट्रेशन किए जा रहे है। नोकिया 6 को अगस्त में सेल के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

SI News Today

Leave a Reply