Friday, March 29, 2024
featured

दिव्यंका त्रिपाठी साड़ी में बेहद ही खूबसूरत दिखती हैं

SI News Today

क्या आप भी उन लोगों में से हैं जिनके डेली सोप देखने के पीछे एक वजह इनमें दिखाई जाने वाली ज्वैलरी और बाकी एक्सेसरीज चीजें होती हैं। इस तरह के व्यूअर्स की लिस्ट में टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी का शो ‘ये है मोहब्बतें’ होता ही है। इस धारावाहिक में दिव्यंका जितनी वैराइटी की ज्वैलरी पहने नजर आती हैं वह देखने लायक होता है। दिव्यंका पर साड़ी-ब्लाउज और बाकी ट्रेडिशनल कपड़े कपड़े कितना सूट करते आप इस बात का अंदाजा इसी बात से लगा सकते हैं कि ज्यादातर तस्वीरों में वह पारंपरिक कपड़ों में ही नजर आती हैं। तो आज हम आपको बताएंगे दिव्यंका त्रिपाठी और उनके शो से जुड़ी कुछ मजेदार बातें और साथ ही आपको दिखाएंगे ट्रेडिशनल कपड़ों में उनकी कुछ सबसे शानदार तस्वीरें।

चाहे ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन दिव्यंका अपने शो के किरदार डॉ. इशिता के ही लुक में ज्यादातर नजर आती हैं। ऐसा इसलिए भी क्योंकि उनके शो के किरदार का लुक काफी हद तक वैसा ही है जैसी दिव्यंका रियल लाइफ में हैं। उनके ब्लाइज की डिजाइनें बहुत लेटेस्ट और ट्रेंडी होती हैं। यह भी उन वजहों में से है कि लड़कियां दिव्यंका को देखना पसंद करती हैं। दिव्यंका ज्यादातर स्लीवलेस ब्लाउज में नजर आती हैं।

टेलीविजन की दुनिया की बेस्ट बहु में से एक दिव्यंका त्रिपाठी हर घर में पहचानी जाती हैं। दिव्यंका का एक्टिंग का हुनर तो सबके सामने है, वहीं दिव्यंका बचपन से पढ़ाई में भी बहुत तेज रही हैं। दिव्यंका ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई ‘नूतन कॉलेज’ भोपाल से ही की। दिव्यंका एक राइफल शूटर भी रह चुकी हैं इससे साफ जाहिर होता है कि वह मल्टी टास्कर हैं। दिव्यंका ने भोपाल राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग कोर्स किया है। इसके अलावा दिव्यंका को पर्वतारोहण पसंद है।

SI News Today

Leave a Reply