Friday, March 29, 2024
featured

21 महीने की बेटी गोद लेकर मां बनी सनी लियोनी

SI News Today

बॉलीवुड के गलियारों में इन दिनों एक्ट्रेस सनी लियोनी एक बार फिर से सुर्खियों में हैं। खबर है कि सनी लियोनी और उनके पति डैनियल वैबर ने एक बच्ची गोद ली है। इसी के साथ ही वह एक बेटी के माता-पिता बन गए हैं। सनी लियोनी और पति डैनियल ने बेटी का नाम निशा कौर वैबर रखा है। सनी की बेटी महाराष्ट्र के लातूर से हैं।

इसके चलते अब सनी अपना सारा समय बेटी निशा को दे रही हैं। वहीं सनी के फैंस उनकी नन्ही परी के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानने के लिए बेताब हैं। इस दौरान सनी को एक तस्वीर में बेटी निशा को गोद में पकड़े हुए देखा गया। इसी के साथ ही सनी लियोनी अब बी-टाउन में ‘न्यू मॉम’ बन गई हैं। सनी के साथ 21 महीने की बेटी निशा की ये तस्वीर अब इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है।

हाल ही में सनी लियोनी ने वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल का चैलेंज स्वीकारा करती हुई नजर आई थीं। दरअसल, वेस्टइंडीज के खिलाड़ी क्रिस गेल अपने एक डांस की वजह से इंटरनेट पर छाए हुए थे। दरअसल, क्रिकेटर ने शाहरुख खान की फिल्म रईस के गाने लैला मैं लैला पर डांस करते हुए अपना एक विडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने अपने फैंस को इस गाने पर डांस करने का चैलेंज दिया था। गेल ने इस वीडियो के साथ लिखा था कि जो इस तरह का डांस करेगा उसे वह 5 हजार डॉलर देंगे। ये चैलेंज ना सिर्फ पुरुषों बल्कि महिलाओं के लिए भी है। गेल ने फैंस से कहा है कि वो अपने वीडियो हैशटैग के साथ डालें। टॉप-5 वीडियो को वो अपने पेज पर डालेंगे, जिसमें से दर्शक विजेता चुनेंगे।

SI News Today

Leave a Reply