Thursday, March 28, 2024
featuredदेश

गुस्साई महिला ने काटा पति का लिंग

SI News Today

पति-पत्नी अपने रिश्ते में एक दूसरे की बेवफाई किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं कर पाते। अकसर ये बेवफाई रिश्तों में ऐसी दरारें डाल देती हैं जिनका भर पाना शायद ही मुमकिन हो। लेकिन तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक महिला ने अपने पति के साथ जो किया उसका अंदाजा शायद ही कोई लगा पाए। वेल्लोर के गुडियाट्टम इलाके में सरासु नाम की इस महिला ने बेवफाई के शक में अरने पति का लिंग काट दिया। सिर्फ इतना ही नहीं, महिला ने कटे हुए लिंग को वो अपने पर्स में रखकर अपने मायके निकल गई। बाद में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि जब महिला अपने घर की तरफ जा रही थी तभी रास्ते से उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार महिला के पर्स से उसके पति का कटा हुआ लिंग भी बरामद हुआ।

पूरा मामला 21 जुलाई का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक बुधवार को 30 वर्षीय सरासु की उसके पति के साथ किसी और से शादी करने को लेकर बहस हो गई। बहस इतनी बढ़ी कि नौबत हाथापाई तक पहुंच गई। पति के नशे में होने का फायदा उठाते हुए महिला उसपर आक्रामक हो गई। महिला पर इतना ज्यादा क्रोध सवार हो गया कि उसने धारदार चाकू से अपने पति का लिंग ही काट लिया।

पुलिस के मुताबिक दोनों पति-पत्नी पिछले दो सालों से अलग रह रहे थे। हालांकि बच्चे अपने पिता के साथ ही रहते थे। बच्चों से मिलने ही बीते बुधवार को सरासु अपने पति के घर पहुंची थी।

SI News Today

Leave a Reply