Saturday, April 20, 2024
featured

दिव्यंका त्रिपाठी के इंस्टाग्राम पर हुए 50 लाख फॉलोअर्स

SI News Today

छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री दिव्यंका त्रिपाठी दहिया के इंस्टाग्राम पर 50 लाख फॉलोअर्स हो गए हैं। फैन्स को धन्यवाद देते हुए दिव्यंका ने अपनी समंदर किनारे की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा- मैंने आपसे कुछ बूंदें मांगी थीं और आपने मुझे पूरा समंदर दे दिया। 50 लाख बार मुझे प्यार करने के लिए शुक्रिया। दिव्यंका के इस स्पेशल मोमेंट को सेलेब्रेट करने के लिए हम उनके फैन्स के लिए उनकी कुछ सबसे शानदार तस्वीरें पेश कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर सक्रिय रहने वाली दिव्यंका स्टार प्लस के चर्चित धारावाहिक “ये हैं मोहब्बतें” के अपने किरदार इशिता रमन के लिए बहुत चर्चित हैं। 3 दिसंबर 2013 को शुरू हुआ दिव्यंका का यह शो आज भी उतना ही चर्चित हैं जितना कि शुरुआत में था।

दिव्यंका सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर वह 214 लोगों को फॉलो करती हैं। इस फोटो शेयरिंग साइट पर दिव्यंका अब तक 1420 तस्वीरें पोस्ट कर चुकी हैं। शेयर की गई उनकी ज्यादातर तस्वीरों में उन्होंने या तो साड़ी पहनी हुई है या कोई अन्य पारंपरिक पोशाक। तस्वीरों को देखने से पता चलता है कि दिव्यंका को साड़ी और ब्लाउज पहनना पसंद है वह शायद ही कभी स्विमसूट या बिकिनी में नजर आई हैं। उनके शो का किरदार उनके रियल लाइफ कैरेक्टर से काफी मिलता जुलता है। इन दिनों टीवी एक्ट्रेस दिव्यंका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया इटली की सैर पर हैं। दोनों काफी दिनों से सोशल मीडिया पर अपनी सैरसपाटे की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं।

दिव्यंका ने स्कूल और कॉलेज की पढ़ाई ‘नूतन कॉलेज’ भोपाल से ही की। दिव्यंका एक राइफल शूटर भी रह चुकी हैं इससे साफ जाहिर होता है कि वह मल्टी टास्कर हैं। दिव्यंका ने भोपाल राइफल अकादमी से राइफल शूटिंग कोर्स किया है। इसके अलावा दिव्यंका को पर्वतारोहण पसंद है। शादी के बाद दिव्यंका और विवेक दहिया का घर मुंबई में है।

SI News Today

Leave a Reply