Friday, March 29, 2024
featured

पूरी यूनिट के सामने छूट गया था डिंपल कपाड़िया का तौलिया

SI News Today

फिल्म इंडस्ट्री में एक्ट्रेस आए-दिन वॉर्डरोब माल्फंक्शंस का शिकार होती हैं। कभी निप स्लिप तो कभी रैंप पर…। जानी-मानी एक्ट्रेस डिंपल कंपाड़िया को भी एक बार कुछ ऐसे ही कड़वे अनुभव का सामना करना पड़ा था। एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनका तौलिया छूट गया था। सेट पर पूरी यूनिट के सामने उन्हें इस हालत में शर्मिंदा होना पड़ा था।

डिंपल ने ‘बॉबी’ से हिंदी फिल्मों में डेब्यू किया था। तब वह करीब 16 साल की थीं। उसी साल मशहूर एक्टर राजेश खन्ना से उनकी शादी हो गई। इसके बाद उन्होंने फिल्मों से कुछ समय के लिए ब्रेक लिया। शादी के एक दशक बाद फिल्मों में कमबैक किया। फिल्म सागर से। इस फिल्म में ऋषि कपूर के साथ उनके कई बोल्ड और किसिंग सीन थे।

इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान डिंपल शर्मिंदा हुई थीं। एक सीन के दौरान उनका तौलिया छूट गया था और वह सबके सामने बगैर तौलिए के आ गई थीं। दरअसल, सीन के मुताबिक डिंपल झील से नहाकर निकलती हैं। वह तौलिए से बदन पोछ रही होती हैं कि अचानक वह छूट जाता है। इस दौरान पूरी यूनिट के सामने वह बगैर कपड़ों के होती हैं।

SI News Today

Leave a Reply