Friday, March 29, 2024
featuredदेश

रामचंद्र गुहा ने नीतीश कुमार को कहा सत्ता लोभी,पहले दी थी कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की सलाह-नवीन राय

SI News Today

नवीन राय – कुछ दिन पहले ही नीतीश कुमार को  कांग्रेस अध्यक्ष बनाने की सलाह देने वाले इतिहासकार रामचंद्र गुहा ने बिहार की राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए कहा कि नीतीश कुमार सत्ता के लोभी हैं।कुछ ही दिन पहले बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष बनाने की सलाह दी थी। लेकिन उनकी सलाह देने के बमुश्किल एक पखवाड़े बाद नीतीश कुमार ने महाठबंधन तोड़ दिया और भाजपा के साथ सरकार बना ली।राम चंद्र गुहा ने ट्वीट कर कहा कि नीतीश कुमार को राज्यपाल को सलाह देनी चाहिए थी कि विधानसभा भंग कर दें। नीतीश ने कहा कि लालू पैसों के लोभी हैं लेकिन नीतीश ने भी सत्ता के लिए लोभ दिखाया है।एक और ट्वीट में उन्होंने लिखा ‘अगर नीतीश भाजपा के साथ गठबंधन करना चाहते थे तो सम्मानजनक तरीका यह होता कि वे बिहारियों को मतदान का मौक़ा देते।गौरतलब है कि इसी महीने की शुरुआत में रामचंद्र गुहा ने कहा था कि लगातार पतन की ओर जा रही कांग्रेस को नेतृत्व में बदलाव से ही उबारा जा सकता है। उन्होंने सुझाव दिया कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया जाना चाहिए।इस सुझाव को अपनी कल्पना करार देते हुए गुहा ने कहा था कि यदि जदयू अध्यक्ष नीतीश दोस्ताना तरीके से कांग्रेस पार्टी का कार्यभार संभालते हैं तो यह ‘स्वर्ग में बनी किसी जोड़ी’ की तरह होगी।

SI News Today
Naveen Rai
the authorNaveen Rai

Leave a Reply