Saturday, April 20, 2024
featuredलखनऊ

अमित शाह तीन दिवसीय यूपी दौरे पर

SI News Today

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह अपने तीन दिवसीय यूपी दौरे पर हैं। उन्होंने आज राजधानी के इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इससे पहले उनका अमौसी एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने भव्य स्वागत किया। उनके स्वागत में खुद मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, डॉ. दिनेश शर्मा, कई मंत्री, विधायक और भाजपा नेता मौजूद रहे। बता दें कि अमित शाह सड़क मार्ग के जरिये इंदिरागांधी प्रतिष्ठान पहुंचे तो रास्ते में उनका कई जगह कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने बयान देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने पार्टी के पदाधिकारियों और सरकार के बीच अधिक समन्वय बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जिम्मेदारी दोनों की है सरकार की जिम्मेदारी काम करने की है। पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी उन कामों को जनता के बीच ले जाने की है। भारतीय जनता पार्टी का जो जीत का सिलसिला बना हुआ है। उससे कार्यकर्ता और उत्साह पूर्वक तरीके से आगे ले जाएं। सांसदों की शिकायत पर शलभ मणि ने कहा कि ऐसी कोई विशेष शिकायत नहीं है। लेकिन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी को आपस में समन्वय बनाने और ज्यादा ताकत के साथ आगे बढ़ने के लिए कहा है। दूसरी पार्टियों के एमएलसी इस्तीफों के मामले में  कहा कि यह वह लोग हैं जो अपनी पार्टियों में रहकर पार्टी के कामकाज से परेशान हैं और इसकी वजह भी उन्होंने साफ की है। अगर वह भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहेंगे तो इसके लिए पार्टी विचार करेगी।

SI News Today

Leave a Reply