Friday, April 19, 2024
featured

मुबारकां Day 2 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन रिपोर्ट, जानिए

SI News Today

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर और अनिल कपूर स्टारर फिल्म मुबारकां की दो दिन की कुल कमाई महज 10 करोड़ 25 लाख रुपए बताई जा रही है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन महज 5 करोड़ 25 लाख रुपए रहा था। दूसरे दिन का फिल्म का कलेक्शन 6 करोड़ रुपए रहा और इस तरह इस फिल्म ने दो दिन में 10 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इससे पहले रिलीज हुई अर्जुन कपूर की फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड ने पहले ही दिन 10 करोड़ का आंकड़ा छू लिया था। कहा जा सकता है कि फिल्म की शुरुआत काफी धीमी रही है। इसी फिल्म के साथ बॉक्स ऑफिस पर राग देश और मुबारकां भी रिलीज हुए हैं जिसका नुकसान फिल्म को संभवतः झेलना पड़ा है।

फिल्म को भारत की कुल 2300 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। पहले दिन सिनेमाघरों की कुल 15 से 20 प्रतिशत टिकटें ही बिक सकीं। कहानी और कास्ट की बात करें तो अर्जुन कपूर और अनिल कपूर के अलावा फिल्म में अथिया शेट्टी और इलियाना डिक्रूज भी हैं। अर्जुन कपूर फिल्म में डबल रोल प्ले कर रहे हैं। एक ओर वह पंजाबी देसी मुंडे के किरदार में नजर आते हैं तो दूसरी ओर वह एक लंदन के विदेशी लड़के का किरदार भी प्ले कर रहे हैं। केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) ने अनीस बज्मी की मुबारकां को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में एक भी कट नहीं लगाया गया है। एक सूत्र ने डीएनए को बताया- हमें एक भी शॉट या सिंगल शब्द को हटाने का कोई कारण नहीं मिला क्योंकि अनीस बज्मी ने दिखाया है कि कैसे बिना वल्गर हुए किस तरह फनी फिल्म बनाई जाती है।

दूसरी बार फैंस अर्जुन को डबल रोल में देखेंगे। इससे पहले उन्हें 2013 में रिलीज हुई फिल्म औरंगजेब में डबल रोल में देख चुके हैं। पहली बार इस फिल्म में वो अपने रीयल लाइफ चाचा अनिल कपूर के साथ स्क्रीन पर दिखेंगें। इसमें वो चाचा-भतीजा का ही किरदार निभा रहे हैं। बता दें कि इससे पहले जारी किए गए फिल्म के पोस्टर में अनिल कपूर और अर्जुन कपूर नजर आ रहे थे।

SI News Today

Leave a Reply