Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी! सरकार की योजनाओं में सभी को शामिल होने की जरूरत

SI News Today

लखनऊ! मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ ही उनकी कैबिनेट के करीब एक दर्जन मंत्री आज राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के कार्यक्रम में शिष्य की भूमिका में थे। लखनऊ में संघ के गुरु पूजा कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरु दक्षिणा दी।

लखनऊ के माधव सभागार, निराला नगर में आरएसएस के गुरु दक्षिणा कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सभी बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढऩा चाहिए। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ उनकी सरकार के दो दर्जन मंत्री भी मौजूद थे। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कि सरकार किसी व्यक्ति विशेष की नहीं आम आदमी की है। सरकार की हर योजना में सबको शामिल होने की जरूरत है। उन्होंने सरकारी शिक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए कहा कि वह खुद सरकारी विद्यालय में पढ़े हैं। सभी बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढऩा चाहिए। इस प्रयास से शिक्षा व्यवस्था में भी सुधार आएगा। हमारा लक्ष्य प्रदेश का विकास है।

सीएम ने दी गुरु दक्षिणा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ निराला नगर में आरएसएस के गुरु पूजन कार्यक्रम में पंहुचे। जहां गुरुपूजन के बाद उन्होंने गुरु दक्षिणा दी। संघ में गुरु पूजन कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा से लगातार 15 दिन तक चलती है। हर शाखा में इस तरह के कार्यक्रम का संचालन होता है। गुरु पूजन में संघ अपने ध्वज की पूजा करता है। वह भी इस कारण से क्योंकि संघ ने कभी किसी को अपना गुरु नहीं माना। वो भगवा ध्वज को ही गुरु मानकर काम करते हैं। गुरु पूजन के बाद गुरु दक्षिणा का कार्यक्रम होता है। संघ में सभी ध्वज को ही गुरु मानकर काम करते हैं।

गुरु पूजन में केंद्रीय संघ अधिकारी व केंद्रीय संघ उच्च अधिकारी ही दो कुर्सियों पर बैठते हैं, बाकी सभी स्वयं सेवक व पदाधिकारी ध्वज के सामने की ओर बैठते हैं। गुरु पूजन में सर्व प्रथम शिष्टमंडल के साथ प्रार्थना होती है, उसके बाद गुरु पूजन में पुष्प अर्पित करते हैं, उसके बाद एक बंद लिफाफे में गुरु दक्षिणा के रूप में कुछ मुद्रा स्वेच्छा के अनुसार रखकर एक संकल्प पत्र लिखकर डालते हैं, उसके साथ चावल के रूप में अक्षत डाल कर गुरु को अर्पित करते हैं। लिफाफे समेत सभी कार्य गोपनीय होते हैं। कितना धन या क्या संकल्प किया गया, लिफाफे में क्या है। इसकी जानकारी किसी को नही देनी होती है।

SI News Today

Leave a Reply