Thursday, March 28, 2024
featured

सोनम कपूर ने आनंद आहूजा को बर्थडे पर दिया प्यारा सा गिफ्ट

SI News Today

इन दिनों सोनम कपूर अपने कथित ब्वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा के साथ न्यूयॉर्क में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं। सोनम के जन्मदिन की तरह ही आनंद का बर्थडे भी बिग एप्पल में सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर सोनम ने आहूजा को एक सरप्राइज दिया। ऐसा लगता है कि दोनों आज के कपल्स को रिलेशनशिप गोल्स दे रहे हैं। न्यूयॉर्क में सोनम मशहूर बाइसाईकिल स्पोर्ट्स पर्सन निगेल सिल्वेस्टर के साथ बाते करती हुईं दिखीं। उन्होंने सिल्वेस्टर के साथ तस्वीरें भी क्लिक करवाईं। तस्वीरों को देखने से ऐसा लगता है कि तीनों ने शहर में काफी मस्ती की।

सोनम कपूर ने तस्वीर शेयर करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा- बर्थडे ब्वॉय अपनी नई बाइक के साथ। हमारी मदद करने के लिए धन्यवाद निगेल सिल्वेस्टर। कैंडी शॉप में आनंद किसी बच्चे की तरह था। अपनी लेडी लव को धन्यवाद कहते हुए आनंद ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- बेस्ट बर्थडे गिफ्ट सोनम कपूर। हूक अप करने के लिए धन्यवाद निगेल सिल्वेस्टर। नीरजा स्टार फैंस को सोशल मीडिया पर लेटेस्ट अपडेट्स देती रहती हैं। वैसे तो सोनम और आनंद ने कभी अपने रिश्ते को खुलकर स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों को कई बार एकसाथ देखा जाता रहता है। जिससे यह साफ है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है।

आनंद सोनम के परिवार का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। हाल ही में जब सोनम नीरजा के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के लिए दिल्ली पहुंची थी तब भी अनिल कपूर के साथ आनंद उनके साथ थे। वो एक्ट्रेस के अवॉर्ड जीतने से काफी खुश नजर आ रहे थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम के पास इस समय बहुत सारे प्रोजेक्ट्स हैं। आर बाल्की के निर्देशन में बनी पैडमैन में सोनम पहली बार अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन पर नजर आएंगी। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी कैमियो रोल में नजर आएंगे। इसके अलावा सोनम संजय दत्त की बायोपिक में भी नजर आएंगी।

इससे पहले नीरजा में एक बहादुर लड़की का किरदार निभाने वाली सोनम डिजायनर राल्फ एंड रुसो के ऑटम विंटर कलेक्शन के लिए शो स्टॉपर बनी थीं। पैरिस कॉउचर वीक में उनके इस लुक को देखकर बहुत से लोग हैरान रह गए थे। सोनम आसमान से उतरी किसी राजकुमारी की तरह लग रही थीं।

SI News Today

Leave a Reply