Friday, March 29, 2024
featured

इस शो से वापसी करने जा रहे हैं स्टार मोहित रैना

SI News Today

टीवी चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘देवों के देव महादेव’ में भगवान शिव का किरदार निभाने वाले एक्टर मोहित रैना जल्द ही एक बार फिर छोटे पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं। मोहित इस बार ‘बैटल ऑफ सारागढ़ी’ नाम के शो में नजर आएंगे। यह धारावाहिक 1897 में ब्रिटिश इंडियन आर्मी के सिखों और पश्तूनों के बीच हुई जंग की सच्ची कहानी पर आधारित होगा। मोहित इस शो में इशार सिंह नाम का किरदार निभाते दिखाई देंगे। शो की कहानी 36 सिख रेजीमेंट के के उन 21 जवानों के इर्द-गिर्द घूमती है जिन्होंने 10 हजार अफगानियों से लोहा लिया और अपनी शहीद होने से पहले उनमें से तकरीबन 600 को मार गिराया। इस पूरी टुकड़ी का नेतृत्व इशर सिंह ही कर रहे थे।

मालूम हो कि देवों के देव महादेव में मोहित का काम बहुत पसंद किया गया था और यह धारावाहिक आज भी हॉटस्टार पर ऑनलाइन खूब देखा जाता है। इस शो के बाद मोहित कलर्स टीवी पर प्रसारित हुए धारावाहिक चक्रवर्ती अशोक में सम्राट अशोक का किरदार निभाते भी नजर आए थे। खबरें इस तरह की भी हैं कि मोहित को देवों के देव महादेव के दूसरे सीजन के लिए भी अप्रोच किया गया है। मोहित इंडस्ट्री के हैंडसम हंक माने जाते हैं। वह जितनी अच्छी एक्टिंग करते हैं उतना ही मीठा बोलते भी हैं। मोहित जम्मू के रहने वाले हैं और उनका नाम देवों के देव महादेव की उनकी को-स्टार मौनी रॉय के साथ जोड़ा जाता रहा है। हालांकि इस बारे में कभी भी मोनी या मोहित ने खुल कर बात नहीं की है।

मोहित के बारे में कहा जाता है कि वह बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। वह पढ़ने में काफी तेज थे इसलिए उनके माता-पिता चाहते थे कि वो CA बनें। मोहित की हाइट और पर्सनैलिटी काफी अच्छी है। इसलिए उन्होंने ग्रेसिम मिस्टर इंडिया 2005 में पार्टिसिपेट किया था और वह टॉप-5 में सिलेक्ट हुए थे।

SI News Today

Leave a Reply