Friday, March 29, 2024
featuredलखनऊ

उपाध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय बाद लखनऊ दौरे पर

SI News Today

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में राजनीतिक गर्मी अभी बढ़ी ही रहेगी। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के तीन दिन के दौरे के बाद कल कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी लखनऊ में रहेंगे।

कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी लंबे समय बाद लखनऊ आ रहे हैं। उत्तर प्रदेश विधान चुनाव के पहले लखनऊ में राहुल गांधी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रोड-शो किया था। इसके बाद से वह लखनऊ नहीं आए थे। कल उनका लखनऊ में एनएचएआइ के कार्यालय जाने का कार्यक्रम है।वहां पर राहुल गांधी किसानों की भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। इसके साथ ही उनका अमेठी भी जाने का कार्यक्रम है।

इसके साथ ही कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय में वह पार्टी के कार्यकर्ता तथा संगठन के बड़े पदाधिकारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। उनका शाम को वापसी का भी कार्यक्रम है। उनके लखनऊ दौरे को लेकर स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) की टीम कल से ही लखनऊ में है।

SI News Today

Leave a Reply