Saturday, April 20, 2024
featured

बढ़ रहा है वजन तो अपनाएं ये तरीके

SI News Today

किशोरावस्था में हर कोई अपनी फिटनेस को लेकर काफी सजग होता है। जिम जाने से लेकर डाइट पर ध्यान देने तक, अच्छी फिटनेस के लिए हर तरह के उपाय आजमाए जाते हैं। इसी उम्र में अधिकांश किशोर दोस्तों के साथ पार्टी करना ज्यादा पसंद करते हैं। ऐसे में वो अपने खान-पान के प्रति काफी लापरवाह हो जाते हैं। जिसकी वजह से वजन बढ़ने की समस्या की चपेट में आ जाते हैं, और कई तरह की बीमारियों के शिकार हो जाते हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिनका इस्तेमाल कर आप किशोरावस्था में वजन बढ़ने की समस्या से निजात पा सकते हैं।

किशोरावस्था में वजन घटाने के लिए सबसे जरूरी चीज है ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर तीनों तरह के मील को नियमित रूप से जारी रखें। किसी को भी छोड़ने की जरूरत नहीं है। अगर आप इनमें से कुछ भी छोड़ते हैं तो अगली बार आप ज्यादा खाएंगे, जोकि वजन के लिए सही नहीं है। इसके अलावा दिन में एक-दो बार स्नैक्स जरूर लें। आपको दिन भर के खान-पान में सबसे ज्यादा ध्यान ब्रेकफस्ट पर देना है। लोगों का ऐसा मानना होता है कि ब्रेकफास्ट छोड़कर वजन कम किया जा सकता है जो कि बिल्कुल गलत है। नाश्ते या खाने में हमेशा एक जैसी चीजें न खाएं बल्कि बदलते रहें।

इसके अलावा किशोरावस्था में वजन कम करने के लिए जरूरी है कि जल्द से जल्द डिनर कर लें। डिनर दिनभर का सबसे हल्का खाना होना चाहिए। दाल, राजमा, चावल जैसी चीजें रात में नहीं खानी चाहिए क्योंकि इन्हें पचाने में काफी समस्या होती है। शरीर में पानी की बिल्कुल भी कमी न होने दें। पानी के अलावा खीरा, खरबूजा, ककड़ी, टमाटर आदि के सेवन से भी शरीर में पानी और मिनरल्स की आपूर्ति होती रहती है। किशोरों को अपनी दिनचर्या में व्यायाम को जरूर शामिल करना चाहिए। व्यायाम करने से शरीर के टॉक्सिन्स निकल जाते हैं और ऑक्सीजन पर्याप्त मात्रा में एब्जॉर्ब होता है। रस्सी कूद, योग, मेडिटेशन आदि तरीकों से फिटनेस को बेहतर बनाया जा सकता है।

SI News Today

Leave a Reply