Friday, March 29, 2024
featured

गायक यश वडाली पर लगा छेड़छाड़ का आरोप

SI News Today

मुंबई के गोरेगांव में एक 39 साल की महिला ने गायक यश वडाली के खिलाफ बांगुरनगर पुलिस स्टेशन में मोलेस्टेशन का केस दर्ज करवाया है। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी। गोरेगांव के बांगरुरनगर पुलिस स्टेशन में बुधवार शाम को गायक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बताया- वो शिकायत को वेरिफाई कर रहे हैं जिसके बाद क्या कार्रवाई की जाए उसका फैसला होगा। यह कथित मामला शिकायतकर्ता के दोस्त के घर शाम को 5 बजे हुआ। जहां गायक के साथ ही कुछ और दोस्त पार्टी के लिए मौजूद थे।

गायक यश वडाली के ऊपर आरोप है कि उन्होंने लड़की से बहस के बाद उसे गिरेबान से पकड़कर घसीटा, बदतमीजी की और उसे गालिया दीं। इसके बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। वरिष्ठ पुलिस इंस्पेक्टर संतोष भंडारे ने कहा- शिकायतकर्ता अपने दोस्त के घर पर थीं जब उनके और यश वडाली के बीच एक गाना गाने को लेकर लड़ाई हो गई। इसके बाद वडाली ने उसकी बेइज्जती करने के लिए कॉलर पकड़ा और उसे गालियां दीं। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने गायक के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 (यौन उत्पीड़न की सजा) और 504 (शांति का उल्लंघन करने के इरादे से जानबूझकर किया गया अपमान) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

इस मामले में अभी तक किसी तरह की गिरफ्तारी नहीं हुई है और मामले की जांच चल रही हैं। वरिष्ठ इंस्पेक्टर भंडारे ने कहा- अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। हमें जांच के दौरान क्या मिलता है उसपर हमारी कार्रवाई का अगला कदम निर्भर करता है। गायक को अब दिंदोशी सेशन कोर्ट में शुक्रवार सुहर 11 बजे हाजिर होना था। यह घटना गोरेगांव वेस्ट के एक फ्लैट में घटी है। हालांकि वडाली का कहना है कि वो महिला को जानते तक नहीं हैं।

वैसे यह पहला मोलेस्टेशन का केस नहीं है। इससे पहले मलयालम फिल्मों की मशहूर एक्ट्रेस के साथ मोलेस्टेशन की खबर सामने आ चुकी है। जिसके बाद न सिर्फ मॉलीवुड इंडस्ट्री ने नाराजगी जताई है बल्कि बॉलीवुड के कई स्टार्स ने भी सवाल उठाए थे। बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने एक्टर पृथ्वीराज सुकुमारण के मैसेज को रीट्विट करते हुए सवाल उठाया था कि हम ​कैसे कह सकते हैं कि देश में महिलाएं सुरक्षित हैं। क्या सरकार में किसी भी एक व्यक्ति के पास इस बात का जवाब है। बदलाव कहां हैं।

SI News Today

Leave a Reply