Saturday, April 20, 2024
featured

यूं हुई थी बियर डे की शुरुआत, जानिए

SI News Today

पीने वाले आज बड़े खुश होंगे। पीने का अच्छा मौका, जो मिला है। गुरु, आज बियर डे है। सुनकर ही पियो पिलाओ-लाइफ बनाओ वाली फील आ गई न। दुनिया भर में यह बड़े धूमधाम से मनता है। यह वह खास मौका होता है, जब लोग फ्री में बियर पिलाते हैं और बाकी दोस्त एकजुट होकर ड्रिंक का लुत्फ उठाते हैं। यही नहीं, इस दौरान बियर से जुड़े कई मजेदार इवेंट्स और इंट्रेस्टिंग गेम्स भी होते हैं। लेकिन क्या जानते हैं इसकी शुरुआत कैसे और कहां से हुई। इस दिन और क्या होता है। अगर नहीं, तो जानिए बियर डे की कहानी।

बात 2007 की है। अमेरिका में जगह है कैलिफोर्निया। वहां के सांता क्रूज में एक लोकल इवेंट हो रहा था। वहीं पर बियर डे की शुरुआत हुई। इसके बाद यह इंटरनेशनल लेवल पर पहुंचा। 207 शहरों, 50 देशों और छह महाद्वीपों में मनाया जाने लगा। लोगों ने भी चाव से इस डे को मनाना शुरू किया। मगर पहले बियर डे पांच अगस्त को मनता था। 2007 से 2012 तक। फिर 2012 में लोगों से इसकी तारीख बदलने के लिए लोगों से पूछा गया। उसके बाद से यह अगस्त के पहले शुक्रवार को मनाया जा रहा है।

ऑर्गनाइजर्स ने बियर डे मनाने के पीछे तीन कारण दिए। पहला- दोस्तों के साथ एकजुट होकर बियर का आनंद लेना। दूसरा, जो बियर बनाते हैं और इसे सर्व करते हैं, उनके लिए जश्न मनाना और तीसरा बियर के बैनर तले दुनिया भर की अलग-अलग बियर्स को एक दिन पीने का शानदार मौका लाना।
इतने प्रकार की होती हैं बियर्स। फोटो में देखिए किसमें कितना होता है अल्कोहल।

कह सकते हैं कि बियर डे पर कोई पीने-पिलाने के नाम पर मुंह नहीं बनाता। लोग दिल खोल कर एक-दूजे के लिए ड्रिंक खरीदते हैं। दूसरों को गिफ्ट ऑफ बियर देते हैं।
बियर पीने के लिए होते हैं कई प्रकार के गिलास। जानिए किस डिजाइन वाले का गिलास का क्या होता है

इतना ही नहीं, बियर डे पर और भी खास चीजें होती हैं। जैसे इस दिन नई या फिर बेहद कम पाई जाने वाली बियर पिलाई जाती हैं। रेस्त्रां-बार्स में पूरे दिन हैपी ऑवर्स रहता है। बियर से जुड़े मजेदार गेम्स कराए जाते हैं।
अमेरिका में बियर डे के मौके पर इवेंट के दौरान कुछ इस तरह बियर फैन से हाथ मिलाता शख्स।

हमने जानना चाहा कि दुनिया में कौन सी बियर सबसे ज्यादा पसंद की जाती है। अमेरिकन होमब्रियवर्स एसोसिएशन (एएचए) की ऑफिशियल मैग्जीन जायमर्गी (Zymurgy) ने कुछ सालों पहले इससे जुड़ा पोल कराया। अमेरिकियों ने इसमें इन बियर्स को टॉप 5 बियर चुना।

1- Bell’s Two Hearted Ale
2- Pliny the Elder
3- Breakfast Stout
4- Zombie Dust
5- Hopslam Ale

वहीं, भारत में बियर के चाहने वालों की पसंद जाननी चाही, तो उन्होंने स्वाद के साथ दाम को भी प्राथमिकता दी। ऐसे में हमने महज़ 200 रुपए के अंदर मिलने वाली कुछ बियर की लिस्ट तैयार की, जो प्यास भी बुझाएंगी और जेब पर खासा फर्क भी नहीं डालेंगी।

1- Orangeboom
2- Hoegaarden
3- Asahi Super Dry
4- Tsingtao
5- Estrella Damm Barcelona
6- Heineken

क्या है बियरः बियर दुनिया की सबसी पुरानी और अधिक पी जाने वाली अल्कोहलिक ड्रिंक है। पानी और चाय के बाद यह तीसरा सबसे अधिक पिया जाने वाला पेय पदार्थ है। बियर गेूहं, मक्के और चावल आदि से बनती है। इसमें चार से छह फीसद तक अल्कोहल होता है। यह बियर के हिसाब से घट-बढ़ सकता है।

SI News Today

Leave a Reply