Wednesday, April 24, 2024
featuredलखनऊ

जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन किया अर्पित

SI News Today

लखनऊ: छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र की जयंती पर आज समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उनके अनुभवों को साझा किया। लखनऊ के जनेश्वर मिश्र पार्क में आज उनकी 84वीं जयंतीपर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के बाद उनके अनुभवों को साझा भी किया। पूर्व सांसद तथा केंद्रीय मंत्री जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर अखिलेश यादव ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

जनेश्वर मिश्र की गिनती देश के साफ तथा ईमानदार छवि वाले नेताओं में थी। छोटे लोहिया के नाम से विख्यात जनेश्वर मिश्र का जन्म 5 अगस्त 1933 को बलिया जिले के शुभनथही गाँव में हुआ था। उनके अंदर समाजवाद की प्रबल विचारधारा थी। इसी कारण से उनको छोटे लोहिया कहा जाता था। देश में समाजवादी की लहर को बनाने का श्रेय राम मनोहर लोहिया को ही जाता है। जनेश्वर मिश्र उनके पक्के अनुयायी थे। सात बार केंद्रीय मंत्री होने के बावजूद भी उनके पास न ही अपना बंगला था और न ही गाड़ी।

SI News Today

Leave a Reply