Saturday, April 20, 2024
featured

रणवीर सिंह ने बयां किया अपना ‘दर्द-ए-दिल’

SI News Today

बॉलीवुड स्टार्स के रिलेशनशिप की खबरें आए दिन आती हैं। इनमें कुछ के ब्रेकअप होते हैं तो कुछ के पैचअप। इन दिनों रणवीर सिंह अपने कॉलेज के दिनों के रिलेशनशिप को लेकर बात करते हुए नजर आए। एक्ट्रेस नेहा दूपिया के टॉक शो में अपने पुराने दिनों को याद करते हुए वह बताते हैं कि कॉलेज में उन्हें उनकी गर्लफ्रेंड ने डिच कर दिया था। इसके बाद उन्होंने एक राज और खोला कि उनकी उस गर्लफ्रेंड ने उन्हें जिसके लिए डिच किया, वह भी एक बॉलीवुड स्टार हैं।

कॉलेज में रणवीर कपूर की गर्लफ्रेंड ने उन्हें बॉलीवुड एक्टर आदित्य रॉय कपूर के लिए छोड़ दिया था। रणवीर उस वक्त की कहानी खुद से बयां करते हुए बताते हैं, ‘ जब वह कॉलेज में पढ़ते थे तो आदित्य रॉय कपूर उनके क्लासमेट हुआ करते थे। आदित्य उन दिनों भी आज की तरह की हॉट और अट्रेक्टिव थे। वहीं रणवीर पूरी तरह से कॉलेज बॉय थे। आदित्य एक फास्ट बॉलर की तरह तो रणवीर एक एथलेटिक थे।’ आगे वह कहते हैं, ‘इस दौरान उनकी गर्लफ्रेंड ने उन्हें आदित्य रॉय कपूर के लिए डिच कर दिया था।’

करोड़ों रुपये का है रणवीर सिंह का कार-क्लेक्शन, एस्टर्न मार्टिन से लेकर मारुति कार भी है शामिल

बता दें, हाल ही में बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह और एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण के ब्रेकअप की खबरें आ रही थीं वहीं इन सबके बीच रणवीर ने दीपिका को ‘बेस्ट किसर’ बताया। उन्होंने एक रेडियो शो के दौरान ये बात कही थी। रणवीर का यह ऑडियो ट्विटर पर खूब शेयर किया जा रहा है। 10 सेकेंड के इस ऑडियो में रणवीर कहते हैं कि मुझे लगता है कि दीपिका सबसे अच्छी किसर हैं। आपने वो गाना नहीं सुना.. अंग लगा ले रे.. मोहे रंग लगा ले रे। शो का यह एपिसोड कुछ हफ्ते पहले शूट किया गया था हालांकि इससे रणवीर का वीडियो अब जाकर लोगों के सामने आया है।

SI News Today

Leave a Reply