Friday, March 29, 2024
featuredउत्तर प्रदेशलखनऊ

म्यांमार में सीएम योगी आदित्यनाथ ने बंधवाई राखी

SI News Today

लखनऊ: मुख्यमंत्री बनने के बाद पहले विदेश दौरे पर म्यांमार गए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का दिन काफी व्यस्त रहा। आज पहले योगी आदित्यनाथ ने वहां पर रही रहीं भारतीय महिलाओं से राखी बंधवाई। इसके बाद बौद्ध स्तूप में जाकर घंटा बजाया।

म्यांमार दौरे पर गए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज वहां भारतीय समुदाय के साथ समय बिताया। इस दौरान रक्षाबंधन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें राष्ट्रीय सेवा समिति की सदस्यों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को राखी बांधी। इस मौके पर सीएम योगी ने म्यांमार के भारतीय समुदाय से भी मुलाकात व वार्ता भी की।

म्यांमार में आयोजित संवाद-2 कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सनातन धर्म सेवा संघ के एक कार्यक्रम को संबोधित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने म्यांमार के सुप्रसिद्ध बौद्ध स्तूप श्वेडागोन पगोडा का भ्रमण किया। यहां स्तूप में भगवान बुद्ध की प्रतिमा के दर्शन किए और विजिटर बुक में अपना संदेश लिखा।

यही नहीं उन्होंने मान्यता के अनुरूप स्तूप में लगे विशालकाय घंटे को बजाया भी। अपने इस अनुभव को मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर शेयर भी किया।

मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ अपने पहले विदेश दौरे पर हैं। कार्यक्रम में एशिया के करीब 28 देशों के प्रतिनिधि हिस्सा ले रहे हैं। गोरक्षपीठ के महंथ और सीएम योगी आदित्यनाथ का पहला विदेश दौरा कहने के लिए तो केवल शांति और पर्यावरण को समर्पित है, लेकिन ये दौरा कई मायने में महत्वपूर्ण है। दो दिन के कार्यक्रम में वे म्यांमार के यंगून शहर जाएंगे।

म्यांमार यानी बर्मा देश की संस्कृति और विरासत की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कई मंचों पर चर्चा कर चुके हैं। बहुसंख्यक बौद्धों वाले इस देश में कभी सनातन धर्म की पताका फहराती थी और भारतीय इतिहास के प्राचीन काल में जो वृहत्तर भारत की परिकल्पना थी, उसमें बर्मा एक प्रमुख स्थान रखता था।

दक्षिण पूर्व के एशिया के उन देशों में आज भी सनानत संस्कृति के बहुत सारे विधि विधान प्रचलित हैं। दूसरी तरफ आज का बहुसंख्यक बौद्दों वालों देश म्यांमार वासियों का प्रमुख तीर्थ स्थल बोधगया भी भारत में ही है। इसी कारण वहां के लोगों का भारत से सहज ही लगाव है। माना जा रहा है कि सन्यासी और सीएम योगी म्यानमार की प्रमुख इमारत पगोडा टेम्पल और अन्य महत्वपूर्ण मंदिरों को देखने जा सकते हैं, जहां भारतीय संस्कृति की झांकी दिखाई देती हो।

विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन के कार्यक्रम में भाग लेने के लिए म्यांमार रवाना होने से पहले दिल्ली में सीएम योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू से मुलाकात की।

SI News Today

Leave a Reply