Thursday, April 25, 2024
featuredलखनऊ

प्रदेश में 77 नए लोगों तक पहुंच गया चोटी कटवा

SI News Today

लखनऊ: चोटी कटने की घटनाएं रविवार को भी जारी रहीं। पिछले 24 घंटे में 77 महिलाओं की चोटी कटने की घटनाएं सामने आई हैं। इनमें कई बेहोश हो गईं और कई की तबीयत बिगडऩे पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। कुछ मामलों में पुलिस जांच कर रही है। स्थानीय प्रशासन लोगों को अफवाह फैलाने और अफवाहों से बचने के लिए लगातार एडवाइजरी भी जारी कर रहा है। शनिवार रात से लेकर रविवार देर रात तक कन्नौज में पांच महिलाओं की चोटी कटने की घटना सामने आई।

फर्रुखाबाद, इटावा, फतेहपुर, हमीरपुर, बांदा, महोबा तथा औरैया में भी कुछ जगहों पर किशोरियों व महिलाओं ने चोटी कटने की शिकायत की है। इसी तरह भदोही दो, जौनपुर एक, बस्ती में दो, आगरा में तीन, मथुरा में छह, फीरोजाबाद में तीन, मैनपुरी में सात, एटा में छह महिलाओं की चोटी कट गई। हाथरस में चार और अलीगढ़ में तीन, संभल में एक, रामपुर अमरोहा में एक महिला की चोटी कट गई। अमरोहा में एक पुरुष के भी बाल कटने की घटना सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसी तरह बुलंदशहर में 17, मुजफ्फरनगर में दो, बागपत में चार, शामली में एक, बिजनौर में पांच, मेरठ में तीन की चोटी कटी। इसके अलावा बुलंदशहर के गांव अनीवास में एक संत की चोटी शनिवार देर रात कट गई।

SI News Today

Leave a Reply