Friday, March 29, 2024
featuredलखनऊ

यूपी: राखी बांधने मायके आई महिला की चोटी कटी

SI News Today

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में चोटी कटने की घटना में भले ही दिन पर दिन कमी आ रही है, लेकिन लोगों में दहशत कायम है। आज भी पूर्वी तथा मध्य उत्तर प्रदेश में चोटी काटने की घटना सामने आई है।

कुशीनगर के पटहेरवा थाने के बिहार खुर्द बंगला टोले में दिलीप यादव की बहन 28वर्षीय प्रेमशीला की कल देर रात में चोटी कट गई। वह कल शाम को ही अपने मायके राखी बांधने आई थी। महिला ने बताया कि उसकी चोटी कल रात करीब 12 से एक के बीच में कटी थी। उसकी बातें सुन पूरे गांव में अफवाह का बाजार गरम है। पुलिस ने मौके पर जाकर उससे पूछताछ की है।

बरेली में रोजगर दफ्तर से रिटायर राम अवतार गुप्ता निवासी प्रेमनगर की पत्नी कुसुम गुप्ता की आज चोटी कट गई। वह आज रक्षाबंधन की तैयारी करने के बाद नहाने जा रही थीं, इसी बीच करीब दस बजे जब उन्होंने अपना जूड़ा खोला तो उनके आधे बाल जमीन पर गिर पड़े। इसके बाद वह घबरा गई। कुसुम के साथ अनहोनी से घर के लोग काफी परेशान हैं।

वाराणसी तथा पास के क्षेत्रों में भी आज चार जगह पर चोटी कटने की घटना सामने आई है। बलिया के सिकंदरपुर क्षेत्र में समुंदरी देवी की चोटी कटी।

इसने साथ ही बलिया के दुबहड़ क्षेत्र में भी चोटी काटने की दो घटनाएं हुई हैं। जौनपुर में मछली शहर क्षेत्र अंतर्गत बरईपार गांव में भी आज तड़के एक महिला की चोटी काटी गई।

चोटी काटने की घटनाओं को लेकर जहां ग्रामीण क्षेत्रों में दहशत है वहीं पुलिस काफी परेशान है।

SI News Today

Leave a Reply