Friday, April 19, 2024
featuredदुनिया

सैर करने गए युवक की टांगें खा गए अजीब जीव

SI News Today

ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां समुद्री बीच से सैर कर वापस लौटे एक युवक की टांगों में खून निकलने की खबर से हर कोई हैरान है। दरअसल बीते शनिवार (6 अगस्त, 2017) को 16 साल का एक युवक फुटबॉल मैच के बाद सैर के लिए विक्टोरिनय बीच पर गया। करीब आधे घंटे बाद जब युवक पानी से बाहर आया तो उसकी दोनों टांगें खून में सनी थीं। घर में बेटे की ये हालत देख सैम केनीजे के पिता भी हैरान थे। सैम के पिता जेरूड केनीजे ने बताया, ‘वो पानी से बाहर निकलने के बाद जूते पहनकर सीधा घर आया। लेकिन जब उसने जूते उतारकर देखा तो दोनों टांगों से खून बह रहा है। मैं चिंतित था और काफी परेशान भी। इसके बाद में उसे हॉस्पिटल ले गया।’ दूसरी तरफ मामले में यूनिवर्सिटी ऑफ न्यू साइट वेल्स के विशेषज्ञ एलेस्टर पोर ने बताया, ‘मैंने आजतक पहले कभी ऐसा मामला नहीं देखा। हालांकि ये समुद्री कीड़ों के काटने का काम होना चाहिए था। जो ज्यादातर बर्फीले समुद्र में पाए जाते हैं। लेकिन सैम का मामला अलग है। क्योंकि उसकी टांगों से इतना खून निकलने की वजह बहुत बड़ी संख्या में समुद्री जू द्वारा काटने की होनी चाहिए थी।’

उन्होंने आगे कहा कि कई बार समुद्र तटों पर जेलिफिश द्वारा काटने की घटनाएं सामने आती हैं। लेकिन सैम के पिता का कहना है कि उसकी टांगों से बहुत ज्यादा खून बह रहा था। इसलिए ये अपने आप में बहुत गंभीर है। हालांकि बाद में सैम अगले रात सच्चाई जानने के लिए दोबारा बीच गए। उन्होंने फिश नेट में मांस डालकर बीच पर डाल दिया। लेकिन कुछ देर बार जब नेट बाहर निकाला तो सैम देखकर चौंक गए। क्योंकि बहुत सारे अजीब से जीव मांस के टुकड़ों को खा रहे थे। जिससे साफ हो गया कि ये जीव मांस खाते हैं। उन्होंने पूरी घटना का वीडियो भी बनाया है।

SI News Today

Leave a Reply